---Advertisement---

Gadar 2: 22 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा ‘गदर’, पूरे हफ्ते के लिए एडवांस बुकिंग देख भावुक हुए निर्देशक

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ की सिक्वल ‘गदर 2‘ में 22 साल बाद एक बार फिर फैंस के दिलों को जीतने के लिए आ रहे हैं। यह बात सच है कि रिलीज से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 2:45 अपराह्न

gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। अपनी फिल्म ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ की सिक्वल ‘गदर 2‘ में 22 साल बाद एक बार फिर फैंस के दिलों को जीतने के लिए आ रहे हैं। यह बात सच है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज बरकरार है। वहीं बीते दिनों सेंसर बोर्ड ने भी कई सींस पर कट लगाकर इसे अब बेदाग कर दिया है। ऐसे में लोग फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं रिलीज से पहले ही इसका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। जी हां, सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर डिमांड है। आईए जानते हैं आखिर फिल्म को कितना मिल रहा है प्यार।

खूब देखने को मिल रहा है एडवांस बुकिंग का क्रेज

मिली जानकारी के मुताबिक ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग स्टार्ट होने के बाद ही लोग मानो क्रेजी हैं और इसकी ताबड़तोड़ बुकिंग जारी है। ऐसे में खबर आ रही है कि कई सिनेमाघरों को हाउसफुल कर दिया गया है। लोग इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और वह इसे मिस नहीं करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर का राम मंदिर पूरे हफ्ते के लिए बुक हो चुका है।

अनिल शर्मा ने कहीं ये बात

रिलीज से पहले फिल्म को मिल रहे प्यार को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया। जी हां, उन्होंने ट्वीट कर एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है और कहा, “अभी बुक माय शो देखा राम मंदिर जयपुर पूरे सप्ताह के लिए पीला है। गदर 2 पर भगवान मेहरबान हैं। जबरदस्त बुकिंग जबकि आईनॉक्स, पीवीआर और अन्य मल्टीप्लेक्स में अभी बुकिंग खुली भी नहीं है आज शाम को खुलने जा रही है थैंक्स दर्शक।”

फिल्म को लेकर लोगों का इंतजार खत्म

बता दे कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर’ फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। 2001 में रिलीज इस फिल्म को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसके सीक्वल को लेकर मेकर्स कभी आएंगे लेकिन गदर 2 से एक बार फिर अनिल तहलका मचा रहे हैं। इस फिल्म में अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं जो सनी और अमीषा के बेटे के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026