---Advertisement---

Gadar 2 रिलीज से पहले प्रोड्यूसर पर बिफरी अमीषा पटेल, गंभीर आरोप लगाते हुए किया बड़ा खुलासा

Gadar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल बहुत जल्द ‘गदर 2’ में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल से लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार है और अमीषा हर दिन अपने लुक की वजह से चर्चा में आ जाती है। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2023 5:02 अपराह्न

ameesha patel
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल बहुत जल्द ‘गदर 2’ में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल से लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार है और अमीषा हर दिन अपने लुक की वजह से चर्चा में आ जाती है। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वजह कुछ और है। जी हां, ऐसा लग रहा है जैसे अमीषा के बयान की वजह से ‘गदर 2’ को भी कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ेगा। एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में यह खबर सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है और लोग सच्चाई की तलाश कर रहे हैं।

अमीषा ने कहीं ये बड़ी बात

रिपोर्ट की माने तो अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने ‘गदर 2’ के प्रोड्यूसर अनिल शर्मा (Anil Sharma) पर मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अब तक फिल्म के कई क्रू मेंबर की फीस नहीं दी है और यहअभी भी बकाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अनिल शर्मा प्रोडक्शन में मेकअप आर्टिस्ट और कई कॉस्टयूम डिजाइनर के पैसे नहीं दिए हैं और ऐसे ने कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस से पैसे नहीं मिलने की वजह से फिल्म में काम कर रहे लोगों को रहने, खाने और आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को हो रही कई समस्याएं

अमीषा पटेल का प्रोडक्शन पर इस तरह का सवाल उठाना बहुत बड़ी बात है लेकिन इसका जवाब जी स्टूडियो ने दिया है। उन्होंने सुनिश्चित किया कि बकाए की भुगतान जल्द की जाएगी। ऐसे में अमीषा लाइमलाइट में आ गई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि “अनिल शर्मा के प्रोडक्शन के बारे में सब लोगों को पता है कि यहां कई बार समस्याएं होती है लेकिन जी स्टूडियो हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है।”

प्रोड्यूसर के बेटे भी आएंगे गदर 2 में नजर

‘गदर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं अनिल के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में प्रोड्यूसर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। सनी और अमीषा की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026