---Advertisement---

Gadar 2 की बंपर ओपनिंग पर Salman Khan ने दी सनी पाजी को बधाई, फैंस ने कहा ‘भाई के पास सोने का दिल’

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर गदर 2 शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस बार एक नई कहानी के साथ तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर अपने ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 12, 2023 11:32 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 12:50 अपराह्न

Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर गदर 2 शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस बार एक नई कहानी के साथ तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर अपने प्यार का जादू चलाती दिख रही है। वहीं फ़िल्म की दर्शक और समीक्षक भी खूब तारीफ़ कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के भाईजान यानी Salman Khan ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसके कलेक्शन का खुलासा किया है। 

Gadar 2 के फैन हुए Salman Khan 

शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनी देओल की ग़दर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा “ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी बहुत बढ़िया जा रहे हैं। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।” आपको बता दें कि गदर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शुक्रवार को फ़िल्म ने केवल हिंदी में कुल 60.81% की कमाई की है।

 

भाईजान के इस अंदाज़ की फैंस कर रहे सराहना

Salman Khan का यह अंदाज़ फैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है और वह उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे। अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैंन ने लिखा “इसीलिए तो कहते हैं कि भाई के पास सोने का दिल है।” दूसरे ने लिखा “किसी कारण से ही सबसे धर्मनिरपेक्ष अभिनेता हैं… हमेशा हर किसी की सफलता की कामना करते हैं”। वहीं एक फैंन ने सनी देयोल और सलमान खान की दोस्ती की तारीफ़ करते हुए लिखा “सलमान भाईजान और सनी पाजी का दोस्ताना हमेशा बना रहे”।

इसके साथ ही कुछ फैंस Salman Khan की आने वाली फ़िल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की बात भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाईजान की आने वाली फ़िल्म 70 करोड़ का कलेक्शन करेगी। इसी पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा “टाइगर 3 के लिए 70 करोड़ से ज़्यादा की ओपनिंग आ रही है।” वहीं दूसरे फैंन ने लिखा “टाइगर 3 सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी”। 

Gadar 2 की कहानी 

निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी फ़िल्म Gadar 2 साल 1971 के दौरान हुए भारत के विभाजन के समय पर आधारित है। आपको बता दें कि ग़दर 2 साल 2001 में रिलीज़ हुई फ़िल्म गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) का अगला पार्ट है। इस फ़िल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) मुख्य भूमिका में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026