---Advertisement---

Gadar 2: सनी देओल की फीस सुनकर झन्ना जाएगा सिर, अमीषा से लेकर बाकी स्टारकास्ट ने वसूली इतनी रकम

Gadar 2: 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर ‘गदर 2’ को लेकर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए आ रही है। यह बात सच है कि इस फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच क्या आपको पता ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 2:45 अपराह्न

gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2: 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर ‘गदर 2’ को लेकर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए आ रही है। यह बात सच है कि इस फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच क्या आपको पता है फिल्म के लिए सनी देओल से लेकर अमीषा पटेल तक ने भारी भरकम फीस लिए हैं। जी हां, शायद आपको यह जानकर झटका लगेगा कि फिल्म को करने के लिए ना सिर्फ सनी बल्कि स्टारकास्ट भी लाखों और करोड़ों में रुपए चार्ज कर चुके हैं। आइए जानते हैं आखिर इस फिल्म को करने के लिए तारा सिंह से लेकर सकीना तक ने कितनी फीस किए हैं चार्ज।

सनी देओल की फीस सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

सनी देओल इस फिल्म से एक बार फिर तारा सिंह के अवतार में तहलका मचाने के लिए तैयार है लेकिन फिल्म के सीक्वल को करने के लिए सनी ने मोटी रकम चार्ज की है।मिली जानकारी के मुताबिक ‘गदर 2’ के लिए सनी ने 20 करोड़ फीस ली है। जी हां फिल्म के हिट होने के चांसेस को देखते हुए सनी ने अपनी फीस बढ़ा ली है। कहा जाता है कि पहले वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड रुपए चार्ज करते थे लेकिन ऐसे में उन्होंने तीन गुना ज्यादा फीस बढ़ा दी है।

अमीषा पटेल को मिली इतनी फीस

इस फिल्म में सकीना की किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। बिकनी गर्ल आज भी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों को चौंका देती है लेकिन अगर इनकी फीस की बात करें तो उन्होंने इसके लिए 60 लाख फीस लिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमीषा की डूबती करियर की नैया को यह फिल्म पार लगाएगी।

मनीष वाधवा ने भी फीस के तौर पर वसूले मोटी रकम

फिल्म में मनीष वाधवा पाकिस्तानी आर्मी जनरल का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनकी झलक देखने को मिली थी और कहने में कोई दो राय नहीं है कि उनका एक्टिंग वाकई कमाल का है। वह अपनी अदाकारी दिखाने में पीछे नहीं हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने 50 लाख फीस चार्ज किए हैं।

जाने कितनी है उत्कर्ष शर्मा की फीस

उत्कर्ष शर्मा को कैसे भूल सकते हैं आप। ‘गदर 2’ में उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर जीते का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि टीजर से लेकर टेलर तक में वह छा गए हैं। वही इस फिल्म के लिए उन्हें 50 लाख रुपये दिए गए हैं।

सिमरत कौर को मिल इतनी फीस

सिमरत ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में है। यह पंजाबी हसीना फिल्म में जीते की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आने वाली हैं। कहा जाता है कि फिल्म में उनकी डिमांड भी काफी है और इसी वजह से मेकर्स ने उन्हें तगड़ी रकम भी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सिमरत 80 लाख रुपए फीस के तौर पर वसूल चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026