---Advertisement---

Gadar 2 Teaser: धमाकेदार डायलॉग सुनकर सीटियां बजाने पर मजबूर हुए फैंस, 22 साल बाद भी सनी देओल ने जीता दिल

Gadar 2 Teaser: 22 साल बाद भी वही अंदाज। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आप भी यही कहेंगे जब आप सनी देओल को ‘गदर 2’ के टीजर में देखेंगे। ‘गदर 2’ का मोस्ट अवेटिंग टीजर जारी कर दिया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि सनी एक बार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 1:19 अपराह्न

Gadar 2 Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Gadar 2 Teaser: 22 साल बाद भी वही अंदाज। जी हां, यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आप भी यही कहेंगे जब आप सनी देओल को ‘गदर 2’ के टीजर में देखेंगे। ‘गदर 2’ का मोस्ट अवेटिंग टीजर जारी कर दिया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि सनी एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। धमाकेदार टीजर को देख आप सीटियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे और इस पर सोने में सुहागा कर रहे हैं सनी देओल। सनी का वही अंदाज और वही इमोशन आपको अपनी और खींच लेगा। 1 मिनट 9 सेकंड के इस वीडियो में सनी को तीन बार दिखाया गया है लेकिन उनका अंदाज वही पुराना है। आइए जानते हैं क्या खास है इस टीजर में।

धकाकेदार टीजर में छाए सनी

टीजर की शुरुआत काफी मजेदार है जहां एक महिला की आवाज आती रहती है। हालांकि यह दिखाया नहीं गया कि आखिर वह महिला कौन है लेकिन वह कहती है, “दामाद है यह पाकिस्तान का, उसे नारियल दो और टीका लगाओ वरना इस बार वह दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा।” इतना ही नहीं बाद में सनी देओल कार्टव्हील से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज पहले ‘गदर’ से अलग है लेकिन उनका लुक और अंदाज वही पुराना है। टीजर के अंत में आप देख सकते हैं कि सनी किसी कब्र पर रोते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ‘घर आजा परदेसी’ गाना बज रहा है। टीजर वाकई काफी धमाकेदार और ट्विस्ट से भरपूर है।

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

क्या है फिल्म की कहानी

अगर ‘गदर 2’ की कहानी की बात करें तो यह तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के बीच रिश्ते पर बनाई गई है। उत्कर्ष शर्मा इस किरदार को निभाते नजर आएंगे जो अब बड़े हो चुके हैं और भारतीय सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी में 20 साल की लीप आएगी अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा सकीना को छोड़ अपने बेटे के लिए किस तरह सीमा पार करेंगे तारा सिंह। सनी देओल को तारा सिंह के किरदार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सनी देओल के ऑपोजिट अमीषा पटेल नजर आएंगी। वहीं उनके अलावा उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा भी नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर फैंस का इंतजार खत्म हुआ और सनी देवल जल्द ही सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। यह टीजर इतना जबरदस्त है और लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

यहां देखें टीजर:-

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3

मार्च 2, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026