---Advertisement---

Game Changer Song: Dhop में Kiara Advani संग Ram Charan का फायर डांस देख झूमने पर आतुर हुए फैंस, कहा- ‘YouTube ब्लास्ट करेगा’

Game Changer Song: 'गेम चेंजर' फिल्म का गाना चर्चा में है जिसका लिरिकल वीडियो जारी किया गया है और इसे देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं यूजर्स के रिएक्शन और कैसे रामचरण और कियारा ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2024 2:16 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 22, 2024 3:37 अपराह्न

Game Changer Dhop
Follow Us
---Advertisement---

Game Changer Song: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और रामचरण (Ram Charan) की फिल्म ‘गेम चेंजर‘ (Game Changer) का पिछले लंबे समय से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस लालायित हैं। ऐसे में इस फिल्म का गाना जारी किया गया है जिसके लिरिक्स को सुनने के बाद फैंस का बुरा हाल है। इस गाने के लिरिक्स Dhop सुनकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि बैकग्राउंड के साथ-साथ म्यूजिक जबरदस्त है। इसे सुनने के बाद फैंस कायल हो गए हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Game Changer Song Dhop में Kiara Advani और Ram Charan का जबरदस्त डांस

Credit- Saregama Music

Game Changer Song Dhop की बात कर तो इसमें कियारा आडवाणी और रामचरण का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला है। इसे देखने के बाद इतना तो तय है कि दोनों ही अपने डांस से सुनामी मचाने के लिए तैयार है। इस गाने के लिरिक्स राकीब आलम के हैं तो सिंगर Thaman S, Raja Kumari, Prudhvi और Shruti Ranjani Modumudi है। निश्चित तौर पर इन सिंगर की आवाज इसमें अलग-अलग टच देने के लिए काफी है। कियारा आडवाणी और रामचरण का एक से बढ़कर एक फंकी लुक दिखाया गया है जो इसे एक जबरदस्त वीडियो बना रहा है।

Game Changer Song Dhop में Kiara Advani और Ram Charan की कोरियोग्राफी में इन दिग्गजों का हाथ

जहां तक Dhop गाने के डांस की बात करें तो इसके कोरियोग्राफर प्रभु देवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, जानी सैंडी और Bosco Leslie Martis ने कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में इन दिग्गजों की एक साथ कोरियोग्राफी निश्चित तौर पर इसे और भी स्पेशल बनाने के लिए काफी है। इसकी झलक ‘गेम चेंजर’ के लिरिकल वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है। अब ऐसे में गाने के लिरिकल वीडियो के जारी होने का इंतजार रहेगा।

Kiara Advani और Ram Charan की Dhop को लेकर यूजर्स लुटा रहे प्यार

Game Changer Song Dhop गाने के लिरिकल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या डांस किया रे बाबा तो एक ने फायर होने वाला है। एक यूजर ने कहा, “राम चरण ने दिल जीत लिया।” एक ने कहा यूट्यूब ब्लास्ट करेगा। बाकी यूजर्स भी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां तक बात करें ‘गेम चेंजर’ की तो रामचरण और कियारा आडवाणी की यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 25, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Salman Khan

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026