---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: अर्पिता खान के घर विराजे गणपति बप्पा, Salman Khan की बहन ने मां संग किया जोरदार स्वागत

Ganesh Chaturthi 2023: अर्पिता खान एक बार फिर अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत कर चुकी हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ट्रेडिशनल अंदाज में अपनी मां के साथ वह गणपति जी को अपने घर ले गई और विराजमान किया। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और अर्पिता खान चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 2:26 अपराह्न

Arpita Khan
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का खुमार बॉलीवुड सितारों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। इस खास मौके पर कई सितारों के घर बप्पा विराजमान होते हैं और इंडस्ट्री में लोगों की नजरें अर्पिता खान पर होती है। जी हां सलमान खान की बहन अर्पिता अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आती हैं और हर साल उनका जोरदार स्वागत करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही करती हुई अर्पिता खान नजर आई और वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिलहाल यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्पिता सलमान खान की मां सलमा के साथ नजर आ रही है और फैंसी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

खास अंदाज में नजर आई अर्पिता

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि अर्पिता खान अपनी मां सलमा के साथ गणपति जी का स्वागत करने के लिए पहुंची। इस दौरान लाल कपड़े में गणपति बप्पा दिखाई दे रहे हैं। अर्पिता पहले गणेश जी को झुक कर प्रणाम करती हैं और फिर गोद में उठाकर उन्हें अपने घर ले जाती है। अर्पिता खान फ्लोरल एथेनिक ड्रेस में नजर आई वही अपनी मां हाथ पकड़े दिखाई दे रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और गणपति बप्पा मोरिया कह रहे हैं।

हर साल धूमधाम से अर्पिता मनाती हैं गणेश चतुर्थी

अर्पिता खान 10 दिनों तक धूमधाम से अपने घर गणपति बप्पा का पूजन करती हैं। फिर अंतिम विसर्जन वाले दिन एक शानदार पार्टी भी होस्ट करती है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आते हैं। अर्पिता खान के इस पार्टी पर फैंस ही नहीं सितारों की भी नजरे होती हैं और वह इसे शानदार तरीके से होस्ट करती हैं। ऐसे में एक बार फिर अर्पिता गणेश उत्सव मनाने के लिए चर्चा में आ गई हैं। फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अर्पिता के इस पार्टी के दौरान सलमान खान भी खास अंदाज में नजर आते हैं। पिछले साल भी उनकी कई तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 29, 2026

Ramayana

सितम्बर 29, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 29, 2026

Rise And Fall 2

सितम्बर 29, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53

सितम्बर 29, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 5

सितम्बर 29, 2026