---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023 पर मनीष मल्होत्रा के इन साड़ी लुक से खुद को दें मॉडर्न फैशन टच, आलिया से लेकर अनन्या तक मचा चुकी गदर

Ganesh Chaturthi 2023: मनीष मल्होत्रा की साड़ी में कई हसीनाएं कयामत नजर आ चुकी हैं और गणेश चतुर्थी के लिए ये लुक काफी परफेक्ट हैं। फैंस इस लुक पर मर मिटने के लिए तैयार है और बॉलीवुड की ऐसी हसीनाएं लाइमलाइट में आ गई थी। यह बात सच है कि गणेश चतुर्थी पर आप इन साड़ी डिजाइंस को कॉपी कर सकती हैं और कयामत नजर आ सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 2:38 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 5:46 अपराह्न

Ganesh Chaturthi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इस फेस्टिवल का खुमार खूब देखने को मिलता है। इस खास दिन पर महिलाएं अलग-अलग स्टाइलिश साड़ियों में नजर आती हैं और यह बात सच है कि अपने स्टाइल को अप टू डेट रखने में महिलाएं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अगर आप भी अपने फैशन को अप टू डेट रखना चाहती हैं तो क्यों ना गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड हसीनाओं की कुछ साड़ी लुक को कॉपी करें। यह बात सच है कि फैशन के मामले में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कोई जवाब नहीं है और ऐसे में मनीष मल्होत्रा की साड़ी में हसीनाएं कई बार तहलका मचा चुकी है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक का नाम शामिल है।

आलिया भट्ट की साड़ी है डिमांड में

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट अपने शिफॉन साड़ी लुक से लोगों के बीच तहलका मचाती हुई नजर आई। यह बात सच है कि इस फिल्म मनीष मल्होत्रा ने अलग-अलग डिजाइनर साड़ी से न सिर्फ आलिया भट्ट बल्कि फैशन को भी एक नया मोड़ देते हुए नजर आए। शिफॉन साड़ी का ट्रेंड पिछले कुछ समय से चला गया था लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर इस फैशन को लाने का काम किया। इस फिल्म में शिफॉन साड़ी के साथ सिल्वर बैंगल्स और बिंदी में आलिया काफी कातिलाना नजर आई और कहने में दो राय नहीं है कि गणेश चतुर्थी के लिए यह लुक काफी परफेक्ट है।

अनन्या के इस साड़ी लुक का नहीं है जवाब

अगर साड़ी की बात करें तो अनन्या पांडे के साड़ी लुक को कैसे भूल सकते हैं। हाल ही में वह येलो साड़ी में नजर आई थी जिसके बॉर्डर में सिक्विन एंब्रॉयडरी का काम था। इस लुक को एक्ट्रेस ने बड़े इयररिंग्स और बिंदी से कंप्लीट किया और उन्होंने मैचिंग बैंगल्स को फ्लॉन्ट किया। मनीष मल्होत्रा का यह साड़ी लुक भी वाकई काफी खास है।

जाह्नवी कपूर नजर आई कातिलाना

मनीष मल्होत्रा की शादी में जाह्नवी कपूर भी कातिलाना नजर आ चुकी है। जी हां, हाल ही में वह ‘बवाल’ फिल्म में नजर आने वाली जाह्नवी ने पिंक साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज से कंप्लीट किया जो प्लंजिंग नेकलाइन में था। इस ब्लाउज में हैवी एंब्रॉयडरी वर्क है जो इसे खास बनाने के लिए काफी है। मनीष मल्होत्रा के इस लुक को जाह्नवी ने नो एक्सेसरीज के साथ हैवी आई मेकअप से कंप्लीट किया।

कैटरीना के साड़ी लुक का नहीं है जवाब

कैटरीना कैफ के फैशन का कोई जवाब नहीं है और ऐसे में वह मनीष मल्होत्रा की साड़ी में कयामत ढाने में पीछे नहीं रही हैं। लाइट पिंक कलर की साड़ी को एक्ट्रेस ने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया है जिसमें गोल्ड एंब्रॉयडरी और डीप नेकलाइन है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक हैवी इयररिंग्स और बिंदी के साथ कंप्लीट करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्रेसलेट से खास टच देती हुई दिखाई दी और कहने में दो राय नहीं है कि वह काफी खूबसूरत नजर आई।

काजल की तरह करें खुद को स्टाइल

मनीष मल्होत्रा की साड़ी में काजल अग्रवाल में कयामत आती हुई नजर आई थी। एक्ट्रेस का यह साड़ी लुक काफी चर्चा में रहा था। वन स्ट्रिप ब्लाउज के साथ उनका यह अवतार देखने लायक है जिसमें वह नो मेकअप और नो एक्सेसरीज में काफी ग्लैमरस दीवा नजर आई। डीप मैरून कलर की साड़ी में वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raghav Juyal

जून 29, 2026

Salman Khan

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Anil Kapoor

जून 29, 2026