---Advertisement---

Ganpapath: ‘एक नई दुनिया की शुरुआत करने’ इस दिन रिलीज होगी टाइगर और कृति की फिल्म, इंटेंस लुक आया सामने

Ganpapath: टाइगर श्रॉफ फिल्म 'गणपत' को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में थे और फिल्म में वह एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। वहीं साथ में एक पोस्टर भी जारी किया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह पोस्टर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 5:05 अपराह्न

Ganpapath
Follow Us
---Advertisement---

Ganpapath: टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। यह बात सच है कि एक्शन हीरो के रोल में टाइगर से बेहतर कोई नहीं है और उनकी शानदार एक्टिंग और फिटनेस के लिए फैंस उन्हें एक्शन फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। मेकर्स भी उनका भरपूर साथ देते हैं। वहीं अब टाइगर श्रॉफ ने फिल्म गणपत से अपना एक्शन इंटेंस लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। इस रिलीज डेट को जानने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल टाइगर ने फिल्म के पोस्टर में अपने एक्शन रोल से लोगों को रूबरू करवाते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है टाइगर श्रॉफ की फिल्म।

इंटेंस लुक में टाइगर को देख लोग एक्साईटेड

गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपत फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा टाइगर श्रॉफ ने की है। यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर चर्चा में है और यह सच है कि एक्शन अवतार में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ धमाका मचाने के लिए आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है और फैंस इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और गणेश चतुर्थी के मौके पर धांसू लुक में एक्टर नजर आए। फैंस के बीच चर्चा में आ गए जहां तक इस लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ अपने हाथ में एक रेड कलर की पट्टी बांध रखे हैं और उसपर आग लगी नजर आ रही है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, “उसको कोई क्या रोकेगा जब बप्पा का है उसके सर पर हाथ। आ रहा है गणपत करने एक नई शुरू दुनिया की शुरुआत। गणपत आ रहा है। गणपत इस दशहरा 20 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस धमाकेदार कैप्शन और लुक को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम सहित 5 भाषाओं में दशहरे के मौके पर सिनेमाघर में दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026