---Advertisement---

Ramadan पर Gauahar Khan ने फैंस को दिया तोहफा, बेटे की झलक दिखाकर कहा- ‘पहला सलाम कबूल करें’

Gauahar Khan: टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने रमजान के महीने पर फैंस को एक तोहफा दिया। जी हां, इस मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए पहली बार अपने बेटे का चेहरा दिखाया। जेहान का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी मुस्कान पर फैंस फिदा हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2024 8:04 अपराह्न

Gauahar Khan
Follow Us
---Advertisement---

Gauahar Khan: टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने रमजान के महीने पर फैंस को एक तोहफा दिया। जी हां, इस मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज देते हुए पहली बार अपने बेटे का चेहरा दिखाया। जेहान का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी मुस्कान पर फैंस फिदा हो गए हैं। करीब 10 महीने बाद गौहर खान ने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है। एक्ट्रेस फिलहाल अपने पति और बेटे जेहान के साथ उमरा करने के लिए गई है। लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इस हसीना ने जब इस सुपर क्यूट वीडियो को शेयर किया तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है।

खास कैप्शन से गौहर खान ने जीता फैंस का दिल

गौहर खान ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ तस्वीर दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, “बस अपने छोटे राजकुमार को सर्वशक्तिमान के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहती थी। क्या वह हमारे सनशाइन से प्रसन्न होंगे। आमीन। हमारा जेहान। इनके लिए निरंतर सकारात्मक प्यार और आशीर्वाद का अनुरोध है। ढेर सारा प्यार।” गौरतलब है कि पिछले 10 महीने से लगातार गौहर खान अपने बेटे की झलक फैंस को नहीं दिखा रही थी। ऐसे में रमजान पर उन्होंने तोहफा दिया।

फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

गौहर खान ने एक तस्वीर में अपने बेटे जेहान को गोद में उठाकर पोज दे रही है और इस दौरान उनके पति जैद दरबार भी नजर आ रहे हैं। वहीं एक और क्लिप में जैद और गौहर अपने बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो वाकई सुपर क्यूट है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “माशाअल्लाह किसी की नजर ना लगे।” तो एक ने कहा, “अल्लाह बुरी नजर से बचाए मेरे जहू को मेरी जान मेरा सब कुछ।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “क्या यह बिल्कुल छोटी गौहर नहीं है।” तो एक ने कहा, “सोशल वर्ल्ड में आपका स्वागत है छोटे प्रिंस।” इस पोस्ट को प्यार मिल रहा है और इस पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026