Gaurav Khanna खतरों के खिलाड़ी 15 में जानलेवा स्टंट का सामना करने के लिए हैं तैयार, कहा ‘चीज़ों को कंट्रोल में रखने में यकीन’

Gaurav Khanna: खतरों के खिलाड़ी 15 में पार्टिसिपेट करने को लेकर बिग बॉस विनर ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं चैलेंज का सामना करने को लेकर उन्होंने ऐसा क्या कहा जो सुर्खियों में है।

Gaurav Khanna

Photo Credit- Google Gaurav Khanna

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 में जीत का परचम लहराने के बाद एक और रियलिटी शो में धमाका करने के लिए गौरव खन्ना पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की जिसे लेकर कहा जा रहा है कि बिग बॉस विनर इसमें पार्टिसिपेट करने वाले हैं। वहीं बिग बॉस तक के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्टंट रियलिटी शो में अपने नए चुनौती का सामना करने वाले गौरव खन्ना इसे लेकर अलग सोच रखते हैं। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी के शो को लेकर उन्होंने क्या कहा जो सुर्खियों में है।

क्यों खतरों के खिलाड़ी को चैलेंजिंग मानते हैं गौरव खन्ना

बिग बॉस तक ने इस खबर को शेयर करते हुए कहा, “गौरव खन्ना, जिन्होंने हाल ही में बिग बॉस 19 जीता है, खतरों के खिलाड़ी में एक बिल्कुल नए बैटलफील्ड का सामना करने के लिए तैयार हैं।” गौरव खन्ना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “खतरों के खिलाड़ी एक अलग तरह का टेस्ट है। मैंने हमेशा ज़मीन से जुड़े रहने और चीज़ों को कंट्रोल में रखने में यकीन किया है। इतने सालों में लोगों ने मुझे ऐसे ही देखा है, और ‘बिग बॉस 19’ के दौरान वे इसी चीज़ से जुड़े… मेरा इंस्टिंक्ट खुद को बचाने और उन सिचुएशन से बचने का है जो सही नहीं लगतीं, इसलिए यह फॉर्मेट हर तरह से इसे चैलेंज करता है।”

खतरों के खिलाड़ी में डर के आगे जीत को तैयार गौरव खन्ना

बिग बॉस विनर गौरव खन्ना ने आगे कहा कि ग्रोथ मुश्किल में कदम रखने से आती है, और यह शो आपको वहीं ले जाता है।
ज़्यादा सोचने की कोई जगह नहीं है; आप इंस्टिंक्ट पर भरोसा करते हैं और जैसे हैं वैसे ही दिखते हैं। मुझे नहीं पता कि वह शांत साइड हर पल बनी रहेगी या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि मैं ईमानदारी से इसका सामना करूंगा और अपना सब कुछ दूंगा।

Gaurav Khanna की होगी इन कंटेस्टेंट से तकरार

खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना के अलावा फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुजरात और शगुन शर्मा के साथ-साथ चैलेंजर्स बनकर करण वाही, रुबिना दिलैक, रित्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मिन भसीन और अविका गौर नजर आने वाली है।

 

Exit mobile version