---Advertisement---

Shah Rukh Khan की तारीफ में Gautam Gambhir ने कहीं ऐसी बात, फोटो देख कायल हुए KKR फैंस

Gautam Gambhir Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और गौतम गंभीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर में दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है और एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं। केकेआर आईपीएल टीम की वजह से दोनों की नजदीकियां कई सालों से बरकरार है और यह फोटो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 12:35 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Gambhir Shah Rukh Khan: शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। लोग उन्हें किस कदर प्यार दे रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन इस सब के बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर भी शाहरुख खान के कायल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहरुख के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन पर प्यार लुटाते हुए दिखे। फिलहाल यह तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और यह चर्चा में है। दरअसल फोटो के साथ गंभीर ने कैप्शन में कुछ ऐसा कहा जिसके बाद किंग खान के फैंस मानो हवा में उड़ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में।

कैपश्न देख फैंस हुए क्रेजी

दरअसल इस फोटो में गौतम गंभीर और शाहरुख खान साथ में पोज दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वह सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं। जब भी हम मिलते हैं मैं असीम प्यार और सम्मान के साथ वापस जाता हूं। आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। केवल सबसे अच्छा एसआरके।” इस तस्वीर में शाहरुख खान ब्लैक टी-शर्ट और लोअर में नजर आ रहे हैं। वहीं गौतम गंभीर ब्लैक टी-शर्ट और जींस में पोज दे रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है।

केकेआर की वजह से आज भी साथ हैं गौतम और शाहरुख

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर पहले शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके हैं और ऐसे में दोनों के बीच बॉन्डिंग जबरदस्त है। एक साथ कई बार स्पॉट हो चुके हैं और कहा जाता है कि वे एक काफी क्लोज हैं। वहीं आज भी गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स में लाने की अपील फैंस करते हुए नजर आते हैं। दरअसल जब गौतम गंभीर ने शाहरुख खान की टीम की कप्तानी संभाली थी तो किंग खान ने उनसे कहा था कि यह टीम आपकी है और आप इसे तोड़ो या जोड़ो यह आप पर है। फिलहाल इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026