---Advertisement---

फिटनेस को जिंदगी का हिस्सा मानती है दो बच्चों की मां Genelia DSouza, वेटलॉस जर्नी से आप भी हो सकते इंस्पायर

Genelia D’Souza: जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड एक्ट्रेस है जो तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी है। यह बात सच है कि रितेश देशमुख संग शादी के बाद वह बड़े पर्दे पर कम दफा ही नजर आई हैं लेकिन इवेंट और पार्टी में वह हर बार तड़का लगाती हुई दिखती है। वह रितेश संग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 5, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Genelia DSouza
Follow Us
---Advertisement---

Genelia D’Souza: जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड एक्ट्रेस है जो तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी है। यह बात सच है कि रितेश देशमुख संग शादी के बाद वह बड़े पर्दे पर कम दफा ही नजर आई हैं लेकिन इवेंट और पार्टी में वह हर बार तड़का लगाती हुई दिखती है। वह रितेश संग सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो भी शेयर कर फैंस को हैरान कर देती है और उनके अंदाज को लोग काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि इस सबसे परे जेनेलिया अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस बारे में कई दफा बात भी कर चुकी है और दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनकी फिटनेस हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन है। इस बारे में जेनेलिया भी काफी सजग है। आइए जानते हैं जेनेलिया की फिटनेस का राज।

फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हैं जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा फिटनेस से कहर बरपाती है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए वह हेवी वर्क आउट करती हैं। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती है। इस बारे में एक दफा उन्होंने खुद ही वीडियो शेयर कर अपनी फिटनेस की सच्चाई बताई थी। इस वीडियो में एक्ट्रेस हैवी वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है।

जेनेलिया की वेट लॉस जर्नी है काफी इंस्पायरिंग

जेनेलिया ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, “59.4 किलो की थी अब 6 हफ्ते की इंटेंस वर्कआउट के बाद 55.1 किलो की हो गई हूं। हफ्ते गुजर गए और यह 59.4 किलो से 55 किलो तक का सफर शानदार रहा था। मैंने बहुत सारी डॉट्स और इनसिक्योरिटी के साथ इसकी शुरुआत की थी। मगर आज मैं अपना मकसद काम हासिल करने में कामयाब हुई हूं। अब मैं और ज्यादा कॉन्फिडेंट, डिसिप्लिन और स्ट्रक्चर्ड महसूस कर पा रही हूं। मैं फिटनेस को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना चाहती हूं।”

पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के साथ फिटनेस को भी मानती है अहम

वैसे तो यह पोस्ट पुराना है लेकिन इससे इतना तो साफ है कि जेनेलिया डिसूजा के लिए फिटनेस जिंदगी में कितना मायने रखती है। यही वजह है कि पति और घर की जिम्मेदारी संभालने के बावजूद एक्ट्रेस खुद को फिट रखने पर काफी ध्यान देती हैं। बता दे कि जेनेलिया बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख संग 3 फरवरी 2012 को महाराष्ट्रीयन और क्रिश्चियन वेडिंग की थी। फिलहाल कपल शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनके दो बेटे राहिल और रियान हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया अभी हाल ही में अपने पति रितेश देशमुख के साथ ‘वेद‘ फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026