---Advertisement---

Ghoomer Trailer: ‘तकदीर से तकरार’ करने निकले अभिषेक बच्चन, ‘लॉजिक और मैजिक’ में सैयमी संग फंसे दिखे एक्टर!

Ghoomer Trailer: अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन बहुत जल्द ‘घूमर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कहने में कोई दो राय नहीं है कि अभिषेक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 1:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghoomer Trailer: अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन बहुत जल्द ‘घूमर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कहने में कोई दो राय नहीं है कि अभिषेक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।फिल्म का डायलॉग ‘लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक का खेल है’ को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के ऑपोजिट सैयमी खेर नजर आने वाली है। आइए देखते हैं यह ट्रेलर।

फिल्म में इमोशन, ड्रामा और रोमांस का तड़का

‘घूमर’ फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें इमोशन, ड्रामा और रोमांस भी देखने को मिल रहा है। फिल्म में जहां अभिषेक कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं तो सैयमी खिलाड़ी है जिनका एक हाथ ही काम करता है। ऐसे में अभिषेक देश के लिए खेलने में उनकी मदद करते हैं। फिल्म में कई सींस काफी इमोशनल है जहां सैयमी अपनी जिंदगी से हार मान लेती है और इसलिए वह सुसाइड की भी कोशिश करती हैं लेकिन इस दौरान अभिषेक बच्चन उनका सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।

अभिषेक बच्चन ने जीत लिया फैंस का दिल

स्टेडियम की भीड़ और भीड़ की आवाज इस फिल्म में काफी खास है। वहीं अभिषेक बच्चन की जब आवाज आती है तो फैंस सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो जाती है।फिल्म में अभिषेक बच्चन का लुक में काफी अलग है। बिगड़े हुए बाल, सफेद दाढ़ी, आंखों के नीचे डाक सर्कल के साथ जब एक्टर नजर आते हैं तो फैंस चौक जाते हैं। उन्होंने कहा, “यह लाइफ लॉजिक का खेल नहीं है मैजिक का खेल है।” वहीं सफेद क्रिकेट ड्रेस में सैयमी इस कहानी में जान डाल रही है।

यहां देखें ट्रेलर:-

इस दिन रिलीज हो रही है अभिषेक बच्चन की फिल्म

बता दे कि यह फिल्म एक निशानेबाज की जिंदगी से आधारित बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस प्लेयर ने एक हाथ के दम पर दो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे। हालांकि घूमर में कुछ और भी कहानी है जिसे देखने के लिए आपको 18 अगस्त का इंतजार करना पड़ेगा। आर बालकी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक और सैयमी के अलावा अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026