---Advertisement---

GOAT Twitter Review: डबल रोल में थलापति विजय को फिल्म में देख क्या कह रहे लोग, जानिए फैंस की प्रतिक्रिया

GOAT Twitter Review: थलापति विजय की फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज तो जानिए क्या कर रहे हैं लोग, देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2024 10:49 पूर्वाह्न

GOAT Twitter Review
Follow Us
---Advertisement---

GOAT Twitter Review: साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है और फैंस उन्हें किस हद तक जाते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यही वजह है कि उनकी फिल्म गोट (GOAT) सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई तो लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए पहुंच गई। 4 बजे फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। यह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि एक्टर की किस कदर पापुलैरिटी है। फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। आइए देखते हैं।

GOAT की कमाई पर है नजरें

रिपोर्ट के मुताबिक थलापति विजय की इस फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 12 करोड़ की कमाई की थी जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही फिल्म कई साउथ फिल्मों को मात देने में कामयाब रही। अब ऐसे में फिल्म की कमाई कितनी होती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ बताया जा रहा है। अब ऐसे में फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन पर लोगों की नजरे हैं।

Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT में क्या है खास

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें थलापति विजय के अलावा मालविका शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, राघव लॉरेंस और प्रशांत मुख्य किरदार के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं शिवकार्तिकेयन की फिल्म में कैमियो रोल है। बता दे कि थलापति विजय इस फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं जिसमें वह पिता और बेटे के किरदार में छा गए हैं। फिल्म को देखने के बाद लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। लोगों पर साउथ सुपरस्टार का क्रेज देखने को मिल रहा है और लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जानिए लोगों की क्या है प्रतिक्रिया

https://twitter.com/Tamilcinemas18/status/1831506703046865282

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026