---Advertisement---

‘लियो’ एक्टर Thalapathy Vijay इस खूबसूरत एक्ट्रेस को कर रहे डेट! पत्नी संग तलाक की अफवाहों के बाद इन फोटोज ने मचाई हलचल

Thalapathy Vijay: सोशल मीडिया पर थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे लेकर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी आ रही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 4:45 अपराह्न

Thalapathy Vijay
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy Vijay: साउथ के मशहूर एक्टर थलापति विजय सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जहां वह कुछ समय पहले अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो की वजह से सुर्खियों में रहे वहीं एक बार उनकी डेटिंग की अफवाहों ने सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है। दरअसल कहा जा रहा है कि लियो एक्टर तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसके बाद इंटरनेट पर इस बात की हलचल मच गई है कि क्या विजय और तृषा एक दूसरे को कर रहे हैं डेट और वे रिलेशनशिप में हैं।

डेटिंग को लेकर फैल गई अफवाहें

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसे लोग डेटिंग से कनेक्ट करते हुए नजर आए और उसके बाद लोगों का यह मानना है कि विजय और तृषा के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। कुछ लोगों का दावा है पिछले एक साल से वे दोनों रिलेशनशिप में है और एक साथ रह रहे हैं। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लोगों के बीच बज बरकरार है। वहीं तृषा कृष्णन ने बीते दिन विजय के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसे लेकर कहा जा रहा कि फोटो उनकी विदेश यात्रा की है जब वो क्रूज पर अकेले थे।

लोग जोड़ रहे कनेक्शन

इसके अलावा लोगों ने वहां भी कनेक्शन जोडा जहां तृषा विजय के साथ शेयर की गई हर फोटो में दिल और इविल आय के साथ इंफिनिटी की इमोजी लगाती हुई नजर आती है। इसके अलावा कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो विजय के अपार्टमेंट की बताई जा रही है और इसके बाद लोगों के बीच लगातार हलचल मची हुई है।

क्या इस वजह से तलाक ले रहे थे Thalapathy Vijay

गौरतलब है कि बीते कुछ समय पहले थलापति और उनकी पत्नी संगीता को लेकर यह खबर आई थी कि वे दोनों शादी के 23 साल बाद तलाक लेने के लिए जा रहे हैं। जी हां, 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी और अब यूजर्स संगीता का साइड ले रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें वायरल हो रही है और उसके पीछे यूजर्स अपनी अपनी बात कहते हुए नजर आए हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विजय का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026