---Advertisement---

‘मैं दुनिया को क्यों बताऊंगी…’ Govinda की दूसरी शादी पर फुटेज लेने वालों की भांजी आरती सिंह ने लगाई लताड़, क्या है सुनीता आहूजा के दावे की सच्चाई

Govinda: आरती सिंह ने मामा मामी के रिश्ते में खटास को लेकर बात करते हुए फुटेज लेने वालों पर बिफरी नजर आई। इसके साथ ही एक्टर की दूसरी शादी को लेकर क्या खबर सामने आई है जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 1:24 अपराह्न

Govinda
Follow Us
---Advertisement---

Govinda: सुनीता आहूजा लगभग 40 साल की शादी के बाद अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर तरह-तरह के दावे कर रही है। वहीं बीते दिन  कोमल रानी के साथ गोविंदा की शादी की की बात जब से सामने आई है तो लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे। वहीं इस सब के बीच अब एक्टर की भांजी आरती सिंह ने इस पर फुटेज लेने वाले की लताड़ लगाती हुई नजर आई। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा की टीम की तरफ से दूसरी शादी की खबरों को गलत बताकर विराम लगा दिया गया है।

आरती सिंह ने बात बनाने वाले लोगों की ली क्लास

दरअसल गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी के बारे में जब आरती सिंह से पूछा गया तब उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं यह उनका मैटर है मैं पहले भी नहीं बोली थी। जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वह अच्छा वाला ले रहे हैं मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं।” इतना ही नहीं जब उनसे इस बारे में फिलिंग्स पूछी गई तब उन्होंने कहा मेरी जो फीलिंग है मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। मैं टीना से बात करूंगी मैं यश से बात करूंगी मैं सुनीता मामी से बात करूंगी मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी क्योंकि वह मेरे अपने हैं। मैं दुनिया को क्यों बताऊं कि मैं क्या फील कर रही हूं मैं दुनिया को नहीं बताऊंगी।

क्या है Govinda की दूसरी शादी की सच्चाई

वहीं दूसरी तरफ गोविंदा की टीम की तरफ से दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगा दिया गया। जहां इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा गया “मैं यह आपसे सुन रहा हूं ऐसा कुछ नहीं है और न ही होगा कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है।”

रूपा रानी के साथ गोविंदा के अफेयर्स की क्यों है अफवाहें

दरअसल गोविंदा की दूसरी शादी की बात बीते दिन सामने आई थी जब सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने तलाक वापस इसलिए लिया क्योंकि दोनों शादी करने वाले थे। गौरतलब है कि फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म रूपा की एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ अफेयर्स को लेकर गोविंदा बीते लंबे समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026