---Advertisement---

Haddi Trailer: लाल साड़ी और हाथ में छुरा लिए Nawazuddin Siddiqui का यह अंदाज़ देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

Haddi Trailer: Nawazuddin Siddiqui की फिल्म हड्डी का फर्स्ट लुक जब से जारी हुआ है तभी से अभिनेता के फैंस इसे देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। अब यह सीरीज़ अगले महीने सितंबर में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 (Zee5) पर रिलीज़ होने जा रही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 23, 2023 10:36 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Haddi Trailer: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी ने बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फ़िल्मों में अभिनेता के हटके किरदार लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं अब अभिनेता का एक ऐसा ही किरदार सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रहा है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जिसमें अभिनेता ट्रांसजेडर की भूमिका में दिख रहे हैं। 

ट्रांसजेंडर बने Nawazuddin Siddiqui का दिखा दमदार अंदाज़

बुधवार को ज़ी5 (ZEE5) द्वारा रिलीज़ हुए फिल्म Haddi के ट्रेलर की शुरुआत एक डॉयलॉग से होती है जो कहता है “हमारा आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली होता है और हमारा श्राप बहुत भयावह और उससे भी भयावह जानते हो क्या होता है, हमारा बदला।” इसके बाद जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है वैसे-वैसे Nawazuddin Siddiqui के ट्रांसजेंडर बनने का सफर दिखाया जाता है। ट्रेलर में एक कमरे की दीवार पर दर्जनों ट्रांसजेंडर की तस्वीरें लगीं दिख रही हैं। वहीं लाल साड़ी पहने और हाथ में तेज़ धार वाला छुरा लिए Nawazuddin Siddiqui भी कमाल के लग रहे हैं। 

ट्रेलर में नवाजुद्दीन के साथ अनुराग कश्यप की झलक भी देखने को मिल रही है जो इस फिल्म  में विलेन की भूमिका में हैं। आपको बता दें कि फिल्म में Nawazuddin Siddiqui का किरदार अनुराग के किरदार से बदला लेता दिखेगी। इसके अलावा फिल्म में मोहम्मद ज़ीशान अयूब और इला अरुन जैसे कलाकार भी दमदार किरदारों में नज़र आ रहे हैं। 

फिल्म Haddi का 2 मिनट 25 सेकंड लंबा यह ट्रेलर काफी ज़बरदस्त है जिसमें Nawazuddin Siddiqui अपने अभिनय से सबका दिल जीतते नज़र आ रहे हैं। वहीं उनके साथ-साथ बाक़ी कलाकारों ने भी कमाल का अभिनय किया है। 

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म Haddi

आपको बता दें कि जब से Nawazuddin Siddiqui की फिल्म Haddi का फर्स्ट लुक जारी हुआ था तभी से लोग फिल्म  देखने के लिए उत्सुक हो रहे थे। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। जी स्टूडियोज़ और आनंदिता स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026