---Advertisement---

Haddi: लाल साड़ी और लिपस्टिक में पहचान में नहीं आ रहे ट्रांसजेंडर बने नवाजुद्दीन, हाथ में खून से लतपथ चाकू है सस्पेंसिव

Haddi: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अलग किरदार को लेकर जाने जाते हैं और वह हर फिल्म में जान डाल देते हैं। अगर जीवंत एक्टर की बात की जाए तो इसमें नवाजुद्दीन का नाम निश्चित तौर पर टॉप पर है। वह हर किरदार में जान फूंकना बखूबी जानती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘टीकू वेड्स ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 12:00 अपराह्न

haddi
Follow Us
---Advertisement---

Haddi: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अलग किरदार को लेकर जाने जाते हैं और वह हर फिल्म में जान डाल देते हैं। अगर जीवंत एक्टर की बात की जाए तो इसमें नवाजुद्दीन का नाम निश्चित तौर पर टॉप पर है। वह हर किरदार में जान फूंकना बखूबी जानती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू‘ में इस बात को साबित कर दिया लेकिन अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘हड्डी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं जो वाकई काफी खास है। इस फिल्म में वह पहली बार ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म से अब तक जितने भी लुक जारी किए गए वह काफी अलग रहे हैं और इसे देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है। ऐसे में मेकर्स एक बार फिर लोगों की बेताबी बढ़ाते हुए नए पोस्टर को जारी कर दिया है।

पोस्टर को देख फैंस हुए बेताब

‘हड्डी’ फिल्म से नई पोस्टर की बात करें तो इसमें नवाज़ुद्दीन कुर्सी पर बैठकर जबरदस्त नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे और भी ट्रांसजेंडर खड़ी हैं। लाल साड़ी बिंदी और डार्क मेकअप में नवाजुद्दीन पहचान में नहीं आ रहे हैं और उन्हें देख किसी की भी धड़कने बढ़नी लाजमी है। एक्टर इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत कर चुके हैं और यह उनके लुक को देखकर साफ पता चल रहा है। डार्क लिपस्टिक और हाथ में खून से लतपथ चाकू को देख फैंस हैरान रह गए हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज

अनुराग कश्यप ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। हड्डी जल्द ही जी 5 पर आ रहा है।” वहीं इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है। अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जल्द ही जी5 पर देखने को मिलेगी। कहा जा रहा था कि पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स बदलाव करते हुए इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। हड्डी एक एंटरटेनिंग क्राइम रिवेंज ड्रामा है जिसमें नवाजुद्दीन ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई देंगे।

ये किरदार आएंगे फिल्म में नजर

बता दे कि हड्डी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा इला अरुण, मोहम्मद जीशान, श्रीधर दुबे, विपिन शर्मा सहर्ष शुक्ला और सौरभ सचदेव जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट की तो घोषणा नहीं की गई लेकिन इस बात की घोषणा कर दी गई कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026