---Advertisement---

Tiku Weds Sheru: क्या ऋतिक से जानबूझ कर पंगा लेती हैं Kangana Ranaut, नवाज के वीडियो को देख भड़के फैंस

Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड में किसी भी रोल में फिट होने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्धकी को लोग किस कदर चाहते हैं यह तो आपको पता होगा। नवाज बहुत बहुत जल्द अवनीत कौर के साथ ‘टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दोनों साथ में जमकर प्रमोट कर रहे हैं और इसका ट्रेलर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 2:00 अपराह्न

kangana ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड में किसी भी रोल में फिट होने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्धकी को लोग किस कदर चाहते हैं यह तो आपको पता होगा। नवाज बहुत बहुत जल्द अवनीत कौर के साथ ‘टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को दोनों साथ में जमकर प्रमोट कर रहे हैं और इसका ट्रेलर भी जारी किया गया है। हाल ही में जारी एक वीडियो में नवाजुद्दीन कुछ ऐसा बोलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद ऋतिक रोशन के फैंस भड़क गए हैं। लोग कंगना रनौत और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का मजाक उड़ा रहे हैं। यह बात सच है कि नवाज को फैंस बहुत चाहते हैं लेकिन इस बार वीडियो में ऋतिक का नाम लेना नवाज़ुदीन को भारी पड़ा है।

आखिर क्या चाहती हैं कंगना

दरअसल ‘टीकू वेड्स शेरू’ का प्रोडक्शन कंगना रनौत ने किया है। ऐसे में फिल्म में ऋतिक रोशन का नाम लेना लोगों को पसंद नहीं है और ऐसे में वह कंगना को जमकर फटकार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कंगना जानबूझकर ऋतिक रोशन से पंगा लेती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

वीडियो में नवाज ने कह दी बड़ी बात

सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्धकी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नवाजुद्दीन कहते हैं, “हेलो दोस्तों मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से शेरू ही बुलाते हैं। मैं बॉलीवुड में काम करता हूं और छोटी मोटी फिल्म का बड़ा प्रोड्यूसर हूं। यह देखिए शाहरुख, सलमान, ऋतिक उपलब्ध नहीं है। मैं शादी के लिए ऐसी लड़की ढूंढ रहा हूं जो मेरा ध्यान रखें। मेरा ही नहीं मुझसे ज्यादा मेरे भाई का, बाप का, दादा का ध्यान रखें।”

ऋतिक के फैंस ने कहीं ये बात

ऐसे में वीडियो में ऋतिक का नाम लेना लोगों को समझ नहीं आया। उनका कहना है कि यह जानबूझकर ऋतिक को सामने लाती हैं। वहीं वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या ऋतिक का नाम लेने से पहले उनसे परमिशन लिया था। एक और यूजर ने कहा, “यह रियल है या इसे फैंस ने एडिट किया है। बता दें कि अवनीत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी की फिल्म 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों से खूब प्यार मिला।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026