Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच भयंकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ वरुण धवन प्रेग्नेंट लड़कियों पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के बीच फंसे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉबी देओल का ‘बंदर’ है। जिसकी हालत ऑडियंस ने इतनी ज्यादा खराब कर दी है, देख अनुराग कश्यप को सदमा लग गया होगा। ये दोनों फिल्में 4 जून को रिलीज हुई थीं। जिसके कारण दोनों के बीच काफी तगड़ा कॉन्पिटिशन देखने को मिल रहा था। रिलीज के पांचवें दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bamdar Box Office Collection Day 5 किसने मारी बाजी?
डेविड धवन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बजट लगभग 55 करोड़ रुपये के आस-पास है। मूवी ने रिलीज के पांचवें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 7565 शोज से हुआ है। भारत में इसका टोटल कलेक्शन 36.92 करोड़ रुपए है। वहीं , विदेशों में इसने 10.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन47.42 करोड़ रुपए हो चुका है। अभी फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। लेकिन इसकी कमाई में काफी गिरावट आ गई है। लेकिन ये अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बंदर को कड़ी टक्कर दे रही है। बंदर फिल्म ने मंगलवार को 40 लाख का कलेक्शन किया है। ये कमाई 874 सोज से हुई है। इस डार्क सस्पेंस मूवी की टोटल कमाई 3.15 करोड़ रुपए है। लगभग 25 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को दर्शकों से नकार दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
बॉबी देओल की ‘बंदर’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के कारण
फिल्म को बत्तर हालत के कई कारण हैं। ‘पेड्डी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सामने बंदर को बहुत ही कम शोज मिले थे। जिसका असर कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। इसके साथ ही इसका प्रमोशन ना के बराबर हुआ है। हालांकि बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन डार्क स्टोरी और कम प्रमोशन के साथ बड़ी फिल्मों से मुकाबला इसे नहीं बचा सका।
