---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: क्या होगा जब वरुण धवन की दो बीवी के बच्चे आएंगे आमने-सामने, फर्स्ट लुक को लेकर लगा एआई इस्तेमाल का आरोप

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर फर्स्ट लुक में क्या दिखाया गया जिसने लोगों की क्रेज को बढ़ा दिया है। वहीं कुछ लोग एआई इस्तेमाल का भी आरोप लगा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 1:49 अपराह्न

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Follow Us
---Advertisement---

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसे देखने के बाद कहानी को लेकर इस बात का अंदाजा लग गया है कि आखिर क्या होने वाली है लेकिन इस सब के बीच लोगों की नजर एआई के इस्तेमाल पर अटक गई है। क्या प्रोमो को आकर्षक बनाने के लिए यह किया गया है। आइए जानते हैं फर्स्ट लुक में क्या दिखाया गया है और वरुण धवन की फिल्म को लेकर लोग क्या कह रहे हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की क्या होने वाली है कहानी।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में क्या दिखाया गया है ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

दरअसल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक को शेयर किया गया जहां दो बच्चे नजर आते हैं। इस दौरान जब उन्हें पता चलता है कि उनके पिता का नाम एक ही है तब वे खुद कह उठते हैं कि कहीं उन दोनों के पिता भी एक ही इंसान तो नहीं हैं। वहीं इसके बाद वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की झलक दिखाई देती है। अब ऐसे में इतना तो तय है कि यह दो बीवी के बीच फंसे एक शख्स की कहानी है जिसमें ड्रामा, कास्ट और रोमांस देखने के लिए तैयार हो जाइए।

वरुण धवन की फिल्म को लेकर क्या कह रहे लोग

वहीं है जवानी तो इश्क होना है के इस फर्स्ट लुक को देखने के फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिख रहे हैं और लोग इंतजार में है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एआई का इस्तेमाल लोगों को आकर्षित करने के लिए किया गया है ऐसा आरोप लगा रहे हैं। वरुण धवन आखिरी बार बॉर्डर 2 में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में है जवानी तो इश्क होना है में क्या कमाल दिखाते हैं यह देखना दिलचस्प है।

वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे डेविड धवन के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए आ रही है और यह 22 मई 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026