Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 18 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ के जरिए वापस आयी है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। जिसमें अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में हैं। इस वीकेंड अगर आप कुछ हटकर देखने की सोच रहे हैं तो इसका ऑपनिंग डे कलेक्शन जान लीजिए। क्योंकि इसे देखकर मेकर्स को निराशा हुई है। पहले दिन फिल्म ने उतनी अच्छी कमाई नहीं की है, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
Haiwaan Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
‘हैवान’ फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7224 शोज से हुई है। भारत में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी टोटल कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए कर चुकी है। तो वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 1 करोड़ रुपए हुआ है। इसके साथ ही हैवान का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपए हो चुका है। लगभग 130 करोड़ की लागत से बनी किसी भी फिल्म के लिए 5 करोड़ से कम की ऑपनिंग निराशाजनक हो सकती है। मेकर्स के द्वारा उम्मीद की जा रही है कि, ऑपनिंड डे पर ये आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का कलेक्शन क्यों गिरा?
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ मूवी का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। लीड रोल में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ-साथ बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और साउथ सुपरस्टार सुपरस्टार मोहनलाल हैं। आपको बता दें, ये फिल्म साल 2016 में आई प्रियदर्शन की ही सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रिमेक है।आपको बता दें, हैवान के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यूज और रीमेक फिल्मों के प्रति दर्शकों की घटती दिलचस्पी भी मानी जा रही है। वहीं, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी ‘ का बढ़ता हुआ क्रेज भी हैवान के लिए भारी पड़ा है।







