---Advertisement---

Hamare Baarah: अन्नू कपूर की फिल्म पर लटकी सुप्रीम कोर्ट की तलवार, इस वजह से रिलीज पर लगा दी रोक

Hamare Baarah: 'हमारे बारह' अन्नू कपूर की वह फिल्म जो रिलीज से पहले ही काफी विवादों में रही है और ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह फिल्म रिलीज होती है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 6:41 अपराह्न

Hamare Baarah
Follow Us
---Advertisement---

Hamare Baarah: अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म की रिलीज तारीख 14 जून थी लेकिन अभी टाल दिया गया है। दरअसल इस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त नजर आ रहा है और मामले के निपटारे तक इस फिल्म को टाल कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा है कि जब तक हाई कोर्ट में इस मामले का निपटारा नहीं हो जाता और अर्जी की हुई दाखिल पर फैसला नहीं लिया जाता है तब तक इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगी रहेगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

जल्द लिया जाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से कहा है कि इस अर्जी पर जल्दी से जल्दी फैसला ले। मुंबई हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि हाई कोर्ट ने इस फिल्म के सीन देखने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को एक समिति बनाने का आदेश दिया है जिसे कहा गया है कि वह फिल्म के विवादित सीन्स को देखें और उस पर राय दे।

फिल्म को लेकर है यह आरोप

वहीं मेकर्स ने कहा है कि रिलीज डेट पर रोक लगाने से हमें नुकसान होगा तो जज ने यह कहते हुए बात काट दिया कि यदि फिल्म का टीजर इतना आपत्तिजनक है तो पूरी फिल्म में क्या होगा और ऐसा लग रहा है कि आपको बताया गया कि विवादित सीन को हटा दिया जाए लेकिन आप ऐसा करने में नाकाम रहे। आरोप है कि इस फिल्म में इस्लाम की मान्यता को गलत तरीके से दिखाया गया है और विवाहित मुस्लिम महिलाओं को अलग ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है।

अन्नू कपूर ने कही थी ये बात

जब से ‘हमारे बारह’ का टीजर जारी किया गया तब से यह विवादों में है। वहीं सोशल मीडिया से टीजर को भी डिलीट कर दिया गया जिस पर काफी हंगामा हुआ तब अनु कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस से यह कहते हुए नजर आए कि जब तक आप इस फिल्म को नहीं देख लेते तब तक इस बारे में कुछ भी ना सोचे। वहीं उन्होंने यह कहा कि फिल्म सिर्फ महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8

जुलाई 18, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 1

जुलाई 18, 2026

Aamir Khan

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026