---Advertisement---

Hareem Shah को क्यों कहा जाता है पाकिस्तान की राखी सावंत? MMS वायरल होने से लेकर सीमा हैदर तक जुड़े हैं तार!

Hareem Shah: हरीम शाह को पाकिस्तान की राखी सावंत कहा जाता है क्योंकि वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है। अक्सर उनका नाम विवादों से जुड़ता है और वह सुर्खियों में आ जाती हैं। पाकिस्तान के तात्कालिक प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर विवादित बयान से लेकर एमएमएस वायरल होने तक चर्चा में रही हरीम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 1, 2023 3:32 अपराह्न

hareem shah
Follow Us
---Advertisement---

Hareem Shah: पिछले कुछ समय से पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से भारत में आने वाली सीमा हैदर काफी चर्चा में रही। हालांकि क्या आप जानते हैं कि हाल ही में सीमा को लेकर पाकिस्तान की राखी सावंत भी चर्चा में आ गई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरीम शाह की जो हाल ही में सीमा हैदर को लेकर कुछ ऐसा कह गई जिसकी वजह से वह चर्चा में है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर का कत्ल कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने इस्लाम को छोड़ दिया है। क्या आपको पता है कि इस बयान से पहले भी पाकिस्तानी टिकटॉकर पर चर्चा में रही है। आईए जानते हैं उनमें से कुछ मशहूर विवाद।

वीडियो बनाने को लेकर भी हुआ था विवाद

हरीम शाह उस समय काफी सुर्खियों में आई थी जब वह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में घुसकर वीडियो बनाया था। इतना ही नहीं हद तो तब पार हो गई जब वह उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के कुर्सी पर बैठकर भी वीडियो बनाई थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और फिर राजनीति से जुड़े उनके तार भी सामने आए थे।

एमएमएस वायरल होने पर चर्चा में आई थी हसीना

पाकिस्तानी हसीना की बात करें तो उनका एक दफा एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की थी। इस एमएमएस वीडियो में वह नहाती हुई नजर आई थी। वहीं इस वीडियो को लेकर उन्होंने कहा था कि उनके दोस्त ने इसे लीक कर दिया। प्राइवेट वीडियो वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था।

इमरान सरकार को दी थी धमकी

हरीम ने इमरान खान सरकार को धमकी देकर कहा था कि पीटीआई वाले शांत रहें नहीं तो खान साहब का भी एक वीडियो मेरे पास है जिसे वह लीक कर सकती है। इतना ही नहीं इमरान सरकार के एक मंत्री शेख रशीद पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस उन्होंने कहा था कि वह उन्हें आपत्तिजनक वीडियो भेजते हैं।

आखिर क्यों हरीम को कहा जाता है राखी सांवत

हरीम शाह को पाकिस्तान की राखी सावंत इसलिए कहते हैं क्योंकि वह किसी न किसी खबर की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह अक्सर विवादों में होती हैं और कुछ भी कहने से कभी नहीं हिचकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026