---Advertisement---

Hartalika Teej: Monalisa ने खूबसूरत गुलाबी साड़ी में ऐसे मनाया त्योहार, मांग में सिंदूर और गहनों से इस तरह हुईं तैयार

Hartalika Teej 18 सितंबर को पूरे भारत में मनाया जा रहा है। मौक़े पर टीवी और भोजपुरी फ़िल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस Monalisa ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह गुलाबी साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए तीज का त्योहार मनाती दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 18, 2023 5:09 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Hartalika Teej: पूरे भारत में आज हरतालिका तीज का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए खास व्रत रखा था। यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। वही तीज का यह ख़ास त्योहार टीवी अभिनेत्री मोनालिसा भी मना रही हैं। स्टार प्लस के शो ‘नज़र’ से पॉपुलर हुईं मोनालिसा ने आज तीज का त्योहार मनाते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की है। 

Hartalika Teej हार टीवी अभिनेत्री Monalisa ने शेयर की वीडियो 

सोमवार 18 सितंबर को Monalisa ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मोना Hartalika Teej का त्योहार मनाती नज़र आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में मोना लीसा अपने हाथों पर लगी मेहंदी दिखाती हैं। इसके बाद वे अपने सुंदर गहने और इसके लगे पैरों की एक झलक दिखाती हैं। वीडियो में मोनालिसा गुलाबी साड़ी में माँग में सिंदूर लगाए नई नवेली दुल्हन की तरह सजी नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए Monalisa ने लिखा “तीज की शुभकामनाएं! बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं।”

गुलाबी साड़ी में मोना का लुक देखकर दीवाने हुए फैंस 

Monalisa के इस वीडियो पर फैंस जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने मोना की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “सबसे अच्छा बिहारी लुक।” दूसरे यूज़र ने लिखा “हमेशा की तरह खूबसूरत मैम!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “पूरे कपडे और देसी लुक।” एक यूज़र ने लिखा “वाह! ऐसे कितनी सुंदर लग रही हो भारतीय पारंपरिक साड़ी में!” एक और यूज़र ने कमेंट किया “बहुत बढ़िया बहुत सुन्दर लुक।”

आपको बता दें कि साल 2010 में Monalisa ने बिग बॉस के सीज़न 10 में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी। शो के दौरान हुई अभिनेत्री की इस शादी ने खूब सुर्ख़ियां बटोरी थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026