---Advertisement---

Haryanvi dance video: सपना चौधरी ने ‘हवा कसूती से’ पर ठुमके दिखाकर जीत लिया दिल, पुराने अंदाज के कायल हुए लोग

Haryanvi dance video: सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियो लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह बात सच है कि सपना लोगों के बीच चर्चा में रहना जानती है और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। दूसरी तरफ उनके वीडियो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 1:30 अपराह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi dance video: सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियो लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह बात सच है कि सपना लोगों के बीच चर्चा में रहना जानती है और यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। दूसरी तरफ उनके वीडियो यूट्यूब पर भी खूब शेयर किए जाते हैं। ऐसे में स्टेज परफॉर्मेंस से उनके पुराने वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। सपना का पुराना अंदाज लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। आइए देखते हैं यह वीडियो।

अदाओं से जादू चलाती नजर आई सपना चौधरी

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें सपना ‘हवा कसूती से’ गाने पर जबरदस्त स्टेज परफॉर्मेंस दे रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें सपना ग्रीन पटियाला सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान अपने लटके-झटके वह वहां मौजूद लोगों को हैरान कर चुकी हैं। वीडियो में उनका अंदाज वाकई काफी काबिले तारीफ है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देख सपना की अदाओं से नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। सपना लोगों को चौकानें का काम कर रही हैं और वह जिस तरह स्टेज पर लटके-झटके दिखा रही हैं वहां मौजूद भीड़ दिल थामने के लिए मजबूर है। सपना कभी घुंघट लेकर तो कभी आंखों के एक्सप्रेशन से जादू चलाती हुई नजर आती है।

यहां देखें Video:-

सपना की तारीफ करने पर मजबूर हुए फैंस

वायरल हो रहे इस वीडियो ‘हवा कसूती से’ गाने पर सपना जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही हैं। चंदा वीडियो यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो ने मानो सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। 17 मार्च 2018 को जारी इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैंस के बीच इस गाने का खुमार आज भी बरकरार है और यही वजह है कि इस वीडियो को अभी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट में फैंस सपना की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026