---Advertisement---

Haryanvi dance video: ‘लव यू गोरी रे’ गाने पर सपना चौधरी ने दिखाए देसी ठुमके, कातिलाना एक्सप्रेशन देख भीड़ हुई बेताब

Haryanvi dance video: सपना चौधरी हरियाणा की वह डांसर है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उनके स्टेज परफॉर्मेंस आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।सपना स्टेज पर तहलका मचाने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं और लोग उनके परफॉर्मेंस को इंजॉय करने के लिए दूर-दूर से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 4:00 अपराह्न

haryanvi dance video
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi dance video: सपना चौधरी हरियाणा की वह डांसर है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उनके स्टेज परफॉर्मेंस आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।सपना स्टेज पर तहलका मचाने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं और लोग उनके परफॉर्मेंस को इंजॉय करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। हरियाणा ही नहीं भारत में भी इस डांसिंग क्वीन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है और लोगों उन्हें किस कदर जाते हैं इसमें कोई शक नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘लव यू गोरी रे’ पर ताबड़तोड़ ठुमके दिखा रही हैं।

देसी अंदाज में सपना ने लोगों को बनाया दीवाना

सपना चौधरी के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह ग्रीन पटियाला सूट में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और सिंदूर लगाकर सपना अपने देसी अंदाज से लोगों के दिलों को घायल करने में कामयाब हुई है। पटियाला सूट में उनका अंदाज देखने लायक है और यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वह जिस तरह स्टेज पर ठुमके दिखा रही हैं वह वहां मौजूद भीड़ को इंप्रेस करने के लिए काफी है। कभी कमर पर हाथ रखकर तो कभी अपने बालों के साथ लटके-झटके दिखाने में सपना पीछे नहीं रह रही है। उनकी एक्सप्रेशन से लेकर उनके ठुमके तक उन्हीं की तरह खास है और यही वजह है कि लोग इस डांस को देख झूमने के लिए मजबूर हो गए हैं।

यहां देखें Video:-

अदाओं से सपना ने चलाया जादू

सपना चौधरी के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह ‘लव यू गोरी रे’ गाने पर ठुमके लगा रही है और इसे ड्रीम्स इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 5 दिसंबर 2022 को शेयर किया गया था। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सपना की अदाओं पर मर मिटने के लिए तैयार है। वीडियो को देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और हरियाणवी डांसर पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026