---Advertisement---

क्या हैक हो गया है Amitabh Bachchan का इंस्टाग्राम अकाउंट? लेटेस्ट पोस्ट देख यूजर्स बोले “सर क्या मजबूरी रही…

Amitabh Bachchan के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें, वह केआरके का गाना प्रमोट करते दिख रहे हैं। यह चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 16, 2024 3:09 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के बिग बी यानी मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ न कुछ लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर, फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इसी बीच एक्टर के अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट शेयर किया गया है जिससे लोगों को उनपर यकीन ही नहीं हो रहा कि, उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन, इंडियन एक्टर और राइटर केआरके उर्फ कमाल राशिद खान के अपकमिंग सॉन्ग को प्रोमोट करते दिख रहे हैं। चलिए एक्टर के इस पोस्ट पर विस्तारपूर्वक बात करते हैं।

केआरके का गाना प्रमोट करते दिखे Amitabh Bachchan

हाल में मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में एक्टर केआरके का अपकमिंग सॉन्ग साथिया को प्रमोट करते दिख रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें, बिग बी ने इस पोस्ट के नीचे लिखा सारी गुड विशेज, टी-सीरीज़ का गाना “मेरे साथिया” लॉन्च हुआ, यह गाना अंकित तिवारी का है और इसे डीजे शेज़वुड ने कंपोज़ किया है। कास्ट-केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और एंजॉय करें!” यहीं आपको बता दें फैंस को एक्टर का यह पोस्ट खासा पसंद नहीं आ रहा, जिससे वह सभी उनके अकाउंट को हैक बताने लगे। चलिए उनके रिएक्शन जानते हैं।

एक्टर का अकाउंट हैक बताने लगे यूजर्स

अमिताभ बच्चन के ऑफिशियल अकाउंट पर यह पोस्ट देख लोग उनके अकाउंट को हैक्ड बताने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “सर का अकाउंट हैक हो गया लगता है” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “हैक हो गया अकाउंट।” यही नहीं एक यूजर ने उनपर हंसते हुए लिखा “क्या मजबूरी थी सर इस गाने में तो, रेखा जी भी नहीं है।” इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा “सर परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन के खिलाफ हैं ये” वहीं एक ने लिखा “सर क्या मजबूरी थी? इस डबल ढोलकी का प्रमोशन करने की।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026