---Advertisement---

आखिर क्यों Sunny Deol के बेटे की शादी से गायब रही Hema Malini, महीनों बाद ‘ड्रीम गर्ल’ ने बताई सच्चाई

Hema Malini: हेमा मालिनी ने हेटर्स की बोलती बंद कर दी है जो इस बारे में लगातार बात कर रहे थे कि हेमा और सनी देओल के परिवार के बीच सब ठीक नहीं है। इसी वजह से एक्ट्रेस सनी के बेटे करण देओल की शादी में शामिल नहीं हुई थी। वहीं अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पूरी सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस ने कहा है कि आखिर किस वजह से वह करण की शादी में नहीं शामिल हुई थी। हेमा मालिनी ने दोनों परिवारों के बीच में रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2023 5:00 अपराह्न

hema malini
Follow Us
---Advertisement---

Hema Malini: सनी देओल फिलहाल अपनी फिल्म ‘ग़दर 2‘ को लेकर काफी चर्चा में है लेकिन इससे पहले वह अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। 18 जून को करण की शादी हुई थी जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आया था। इस दौरान लोगों को इंतजार था तो धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियों का। इस फैमिली फंक्शन से उन्होंने दूरी बना रखी थ जिसे लेकर अफवाहों का बाजार खूब गर्म रहा था। तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब महीनों बाद हेमा मालिनी ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और दोनों परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर बड़ी सच्चाई बताई है।

बेवजह लोग बना रहे बात

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और उन्होंने कहा है कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। बेवजह इसे नया मोड़ दिया जा रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि दोनों परिवार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और हम साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे। एक्ट्रेस का कहना है कि यह काफी मजेदार है कि लोगों ने इसे कैसे अलगाव से जोड़ दिया जबकि हमारा पूरा परिवार हमेशा से साथ है।

दोनों परिवार है एक साथ

अफवाहों को लेकर हेमा मालिनी नाराज दिखी और उन्होंने कहा कि “हम किन्ही वजह से शादी में शिरकत नहीं कर पाए लेकिन वह मामला काफी अलग है। इसका हमारे अलगाव से कोई लेना-देना नहीं। हम दोनों परिवार की बीच काफी अच्छा रिश्ता है। बॉबी और सनी शुरुआत से ही बेहद करीब हैं और वह अपनी दोनों बहनों से राखी बंधवाने आते हैं।” हेमा मालिनी का यह जवाब फिलहाल हेटर्स के मुंह पर तमाचा है।

‘गदर 2’ की तारीफ में एक्ट्रेस ने कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि हेमा मालिनी अभी हाल ही में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर बात करती हुई नजर आई थी। उन्होंने कहा था कि “यह फिल्म वाकई काफी मजेदार है और इस फिल्म में सनी ने शानदार काम किया है। अनिल शर्मा जी के बेटे ने भी काफी अच्छी एक्टिंग की है और वह जो नई लड़की है वह भी बहुत अच्छी है।” एक्ट्रेस ने कहा था कि राष्ट्र के प्रति जो भाव है वह फिल्म में काफी अच्छे से दिखाया गया है। इस दौरान हेमा मालिनी काफी खुश नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026