---Advertisement---

Hera Pheri 3: ‘पूरा देश इसका…’ जल्द ही Akshay Kumar के हाथ लग सकती है लॉटरी! Priyadarshan के खुलासे ने फैंस की बढ़ाई बेकरारी

Hera Pheri 3: फिर हेरा फेरी रिलीज के 19 साल बाद बन रही हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस बेताब। यही वजह है कि अक्षय कुमार के फैंस इसे लेकर कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने क्या खुलासे किए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2025 12:34 अपराह्न

Hera Pheri 3
Follow Us
---Advertisement---

Hera Pheri 3: फिल्में बनती है लेकिन कुछ इसमें से लोगों को इस कदर भा जाती है कि इसे दशकों तक भूलना संभव नहीं होता है। एक ऐसी ही फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी’ थी। 2000 में यह कॉमेडी थ्रिलर आई थी और इसे मिले प्यार की वजह फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज हुई। अब 19 साल बीतने के बाद हेरा फेरी 3 को लेकर Priyadarshan ने कुछ ऐसा कहा जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों के बीच Hera Pheri 3 ट्रेंड कर रही है। आखिर ऐसा क्या बोले डायरेक्टर जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी।

Akshay Kumar की हेरा फेरी 3 में प्रियदर्शन देंगे डबल मीनिंग डायलॉग का ध्यान

इसके अलावा Priyadarshan डबल मीनिंग डायलॉग से पड़े Hera Pheri 3 को लेकर कहते हैं कि “बिना दोहरे अर्थ वाले डायलॉग का उपयोग किए बिना हंसना वाकई काफी मुश्किल है। ऐसी हंसी पैदा करना जो तर्क पूर्ण हो। समय के साथ दर्शकों की पसंद बदल जाती है।” ऐसे में हेरा फेरी 3 वाकई काफी मुश्किल होने वाला है। प्रियदर्शन के खुलासे से इतना तो तय है कि इस फिल्म को हिट बनाने के लिए डायरेक्टर कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। अक्षय कुमार की झोली में ब्लॉकबस्टर आ सकती है।

Hera Pheri 3 में क्या Akshay Kumar के साथ दिखेंगे ये सितारे

‘फिर हेरा फेरी 3’ को लेकर बात करते हुए Priyadarshan ने कहा की उम्मीद पर खड़े उतरने की चुनौती को स्वीकार करते हुए वह इसे शानदार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं 2026 यानी अगले साल कभी भी हेरा फेरी 3 लिखना शुरू कर सकता हूं। Hera Pheri 3 बनाना इसलिए अभी चुनौती पूर्ण होगा क्योंकि लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक बार फिर से देखने के लिए इंतजार करते रहे हैं। लोगों को रुलाना आसान है, लोगों को डराना आसान है लेकिन उन्हें हंसाना बहुत मुश्किल है।”

हेरा फेरी 3 को लेकर क्रेजी हुए Akshay Kumar के फैंस

जहां तक बात करें अक्षय कुमार के फैंस की तो हेरा फेरी 3 को लेकर बेकरारी जाहिर करते हुए दिखे उनका कहना है कि पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। वह फिलहाल ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के बाद हेरा फेरी को लेकर काम शुरू करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026