---Advertisement---

Breast Cancer के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से खड़ी हैं Hina Khan, ये 5 सेलेब्स भी बीमारी को मात देकर लोगों के लिए है इंस्पिरेशन

Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़कर ये बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को कर चुकी हैं हैरान, आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल और फैंस के लिए बन चुकी है प्रेरणा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 4:30 अपराह्न

Breast Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: हिना खान थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है और इस बीमारी के खिलाफ वह मजबूत होकर खड़ी हैं। यही वजह है कि लोग उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फैंस ही नहीं इंडस्ट्री के सेलेब्स भी उनकी तारीफ करने पर मजबूर हैं। हिना खान उन लोगों को जागरूक करती हुई भी नजर आ रही है जो ऐसे समय में परेशान होकर गलत निर्णय ले लेती हैं। Hina Khan फिलहाल फैंस की प्रेरणा बनी हुई है। इस जंग में काफी मजबूती से डटकर खड़ी है लेकिन इससे पहले भी कई हसीनाएं ब्रेस्ट कैंसर से लड़ चुकी हैं। उन्होंने इस जंग को सफलतापूर्वक लड़कर लोगों के सामने मिसाल कायम किया। आइए जानते हैं उनमें से टॉप 5।

सबकी प्रेरणा बनी थी ताहिरा कश्यप

फिल्मों की दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ने वाले आयुष्मान खुराना उस समय काफी चर्चा में आए थे जब उनकी प्रोड्यूसर पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर ब्रेस्ट कैंसर की बात सामने आई थी। एक बोल्ड तस्वीर शेयर कर वह अपने लाखों फैंस को जागरूक करती नजर आई। आज भी कैंसर सरवाइवर की लिस्ट में टॉप पर ताहिरा का नाम शुमार है।

जंग जीत चुकी है महिमा चौधरी

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का नाम भी शुमार है जो इस दर्द और जंग से लड़ चुकी हैं। अनुपम खेर के साथ खुद एक वीडियो को शेयर करते हुए वह लाखों लोगों की प्रेरणा बनी थी। उन्होंने बताया था कि एनुअल हेल्थ चेकअप के दौरान उन्हें इस बीमारी का पता चला इसके बाद वह कीमोथेरेपी का सहारा ली थी।

मुमताज भी लिस्ट में

मशहूर दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज भी उस लिस्ट में शुमार है जो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही महिलाओं के लिए प्रेरणा है। 2002 में मुमताज को कैंसर का पता चला था जिसके बाद वह इलाज करवाई और आज ठीक है

छवि मित्तल भी जीत चुकी है जंग

2022 में एक पोस्ट के जरिए बेस्ट कैंसर होने की बात बताई थी जिसके बाद सर्जरी करवाई गई। फिलहाल कैंसर से फ्री होकर वह लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीमारी को लेकर वह लोगों को जागरूक करती हैं।

बारबरा मोरी भी है वॉरियर

ऋतिक रोशन के साथ ‘काइट’ फिल्म में नजर आने वाली यह एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर को लेकर काफी चर्चा में आई थी। इलाज के बाद फिलहाल वह ठीक हो चुकी है और हेल्दी लाइफ को एंजॉय कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026