---Advertisement---

‘पति पत्नी बन गए पंगा…’ Rocky Jaiswal Hina Khan को इस तरह संभालते आए नजर! न्यूली मैरिड कपल ने शादीशुदा जिंदगी का खोला राज

Hina Khan: हिना खान को उनके पति रॉकी जयसवाल के साथ स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने पति पत्नी और पंगे को लेकर कुछ ऐसा कहा जो वाकई मजेदार है। फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 5:12 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: हिना खान ने अचानक ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की दुल्हन बन गई। सोशल मीडिया पर वह टॉक ऑफ द टाउन है। पति Rocky Jaiswal के साथ पहली बार मीडिया के सामने नजर आई। इस दौरान वह ब्लैक गाउन में काफी खूबसूरत दिख रही थी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने पति पत्नी और पंगे को लेकर कुछ मजेदार कहा। आइए जानते हैं मीडिया से खास बातचीत के दौरान Hina Khan ने ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है और लोग न्यूली मैरिड कपल की तारीफ कर रहे हैं।

Hina Khan के पति रॉकी जायसवाल ने ली चुटकी

Viral Bhayani से शेयर वायरल वीडियो में हिना खान मीडिया से यह कहती हुई नजर आती है कि हमने आप लोगों के लिए कुछ प्लान किया है तो कल आप आइएगा। आप लोगों को बहुत सारा धन्यवाद जो आपने हमें शुभकामनाएं दी है। Hina Khan इस दौरान कहती है कि “आपने पूरे शादी के बाद जो इतना सारा प्यार दिया है उसके लिए शुक्रिया। बिना कुछ बोले बिना कुछ कहे यह हर जगह था इसके लिए धन्यवाद।” वह कहती है पति-पत्नी तो बन गए हैं बस थोड़ा पंगा रहता है और वह हंसने लगती है जिस पर Rocky Jaiswal कहते हैं कि नहीं होगा पंगा कोई पंगा नहीं है शेर खान से कौन लेगा पंगा।

हिना खान और Rocky Jaiswal की बॉन्डिंग पर आया लोगों का दिल

इस दौरान Hina Khan को उनके पति रॉकी जयसवाल लगातार थामे हुए नजर आ रहे हैं और यह उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। हिना खान के चेहरे की खुशी यह बताने के लिए काफी है कि वह अपने प्यार के साथ रिश्ते में जुड़ने के बाद कितनी खुश है। हाथों में मेहंदी और ब्लैक गाउन में हिना का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और उन्होंने मीडिया को जिस तरह से इनवाइट किया और उनका धन्यवाद दिया वह उनकी दरियादिली दिखाती है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से Hina Khan अपनी बीमारी ब्रेस्ट कैंसर को लेकर काफी चर्चा में है जहां वह इसे मात देने के लिए मजबूती से लड़ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026