---Advertisement---

Honey Singh-Badshah: ‘इंडियन आइडल का सुरीला….,’ हनी सिंह ने की बादशाह की गायिकी पर कसा तंज? आवाज़ को लेकर कह दिया कुछ ऐसा मच गया बवाल

Honey Singh ने Badshah के गाने के ऊपर तंज कसते हुए कहा कुछ ऐसा कि मच गया बवाल, इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 27, 2024 11:24 पूर्वाह्न

Honey Singh-Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Honey Singh-Badshah: हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों रोज़ एक नए विवाद में उलझते जा रहे। बादशाह और हनी सिंह एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ रहे है। अब इसी बीच हनी सिंह की सोशल मीडिया स्टोरी लोगो का ध्यान खींच रही है। हनी सिंह ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में बादशाह और उनके गानों को लेकर टिप्पणी की है। जिसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया है।

Honey Singh-Badshah: हनी सिंह ने बादशाह के आवाज़ पर तंज कसते हुए कही ये बात

यूज़र ने बादशाह के आवाज की रील अपलोड की है

Watch This Video

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने बादशाह (Badshah) के आवाज की रील अपलोड की है। रील में यूजर ने बादशाह की आवाज़ को बिना म्यूजिक के लोगों के सामने पेश किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है कि ‘Badshah without autotune’. जिसके बाद हनी सिंह (Honey Singh) द्वारा इस रील को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया गया। रील को साझा करते हुए हनी सिंह ने बादशाह पर तंज कसते हुए लिखा है ‘इंडियन आइडल 2024 का सुरीला जज’, ‘Wow’. साथ ही हनी सिंह ने सोनी ‘टीवी ऑफिशियल’ को भी टैग किया है साथ ही कहा है ‘बिग अप’. हनी सिंह की इस स्टोरी के बाद से फैंस के बीच बवाल मच गया है।

Image Credit- Instagram

Honey Singh और Badshah ने एक दूसरे के लिए दिया था विवादित बयान

Watch This Video

बताते दे कि दोनों के बीच हो रहा विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों एक दूसरे से उलझते नजर आए है। बादशाह (Badshah) ने एक शो के दौरान हनी सिंह को तंज कसते हुए कहा था कि “किसी का कमबैक ही नहीं हो रहा है।” जिसके बाद से दोनों के बीच समय समय पर विवाद होते रहा है। हाल ही में बादशाह ने दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच हुए विवाद में अपना पक्ष रखा था। पक्ष रखते हुए बादशाह ने दोनों से गुजारिश की थी कि “जो गलती हमने की वो आप ना करे।” जिसके जवाब में हनी सिंह (Honey Singh) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “जियान ज्ञान दे रहा है।”

Honey Singh और Badshah के बीच ऐसे शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के लिए बता दे कि बादशाह (Badshah) और हनी सिंह (Honey Singh) पहले एक ही ग्रुप में काम करते थे। माफिया मुंडीर में बादशाह हनी सिंह के साथ दिखाई देते थे। जिसके बाद बादशाह ने ग्रुप से अलग होने का फैसला कर लिया। और अकेले काम करने लगे। जिसके बाद से ही दोनो के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आज भी दोनो के बीच सब कुछ ठीक नही हुआ है। दोनो आए दिन विवादों में घिरे रहते है।

Also Read: https://www.dnpindiahindi.in/entertainment/diljit-dosanjh-ap-dhillon-did-badshah-remember-honey-singhs-friendship-amidst-the-controversy-between-diljit-and-ap-dhillon-said-to-go-far/554516/

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026