---Advertisement---

Housefull 5: अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज, इस वजह से टली रिलीज डेट

Housefull 5 अगर आप भी अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं तो शायद आपको झटका लग सकता है। फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाकर मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेला है। अब 2024 में नहीं बल्कि 2025 में यह फिल्म रिलीज होने वाली है जिसकी जानकारी खुद लीड स्टार अक्षय कुमार ने दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2023 12:37 अपराह्न

Housefull 5
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5: अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बात सच है कि इसके लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस सबके बीच अक्षय कुमार की एक घोषणा से फैंस का दिल टूट गया है। दरअसल फिल्म में एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का लगने वाला है और इसमें कई स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं। अब रिलीज तारीख को मेकर्स ने आगे बढ़ाकर फैंस को झटका दिया है। जी हां, अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है। इस बड़ी कॉमेडी फिल्म को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कब रिलीज होगी अक्षय की फिल्म

वहीं अक्षय कुमार ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का श्रेय निश्चित तौर पर दर्शकों को जाता है और हम हाउसफुल 5 के लिए इसी तरह की स्वागत की उम्मीद करते हैं। टीम ने पूरी तरह से मन बना लिया है धमाकेदार कहानी जो सिर्फ वीएफएक्स की मांग करती है और इसलिए हमने सुनिश्चित करने के लिए रिलीज तारीख को आगे बढ़ने का फैसला किया है ताकि हम बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के साथ 5 गुना ज्यादा एंटरटेन कर सके। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को रिलीज होगी।”

पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म

तरण आदर्श ने इस पोस्ट को जारी करते हुए लिखा, “अक्षय कुमार साजिद नाडियावाला हाउसफुल 5 नई रिलीज डेट की घोषणा। हाउसफुल 5 जो दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली थी अब 6 जून 2025 को सिनेमाघर में आएगी। फिल्म के लिए आवश्यक व्यापक वीएफएक्स के कारण निर्माता इस रणनीतिक निर्णय पर पहुंचे हैं।

रिलीज तारीख जानकर लोग हुए एक्साईटेड

साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित और तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख का नाम सामने आया है। वहीं कुछ रयूमर्स की माने तो फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल जैसे किरदार भी नजर आ सकते हैं । वही फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा के बाद फैंस वैसे तो एक्साइटेड हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hema Malini

मई 1, 2026

Anushka Sharma

अप्रैल 30, 2026

Priyanka Chopra

अप्रैल 30, 2026

Pavitra Punia

अप्रैल 30, 2026

Neha Sharma

अप्रैल 30, 2026

The Great Indian Kapil Show

अप्रैल 30, 2026