---Advertisement---

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: 225 करोड़ की लागत से बनी Akshay Kumar की फिल्म क्या पहले दिन तोड़ पायी Chhaava का रिकॉर्ड? जानें कमाई

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: Akshay Kumar की फिल्म की कमाई सामने आ गई है। ये Chhaava का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। वीकेंड पर देखने का प्लान है तो कलेक्शन के ये आंकड़े जान लें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 7, 2025 10:45 पूर्वाह्न

Housefull 5 Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाऊसफुल 5 शुक्रवार को रिलीज कर दी गई है। Eid Ul Adha 2025 से पहले इस मल्टी स्टारर फिल्म की काफी चर्चा और क्रेज है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Housefull 5 बजट लगभग 225 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब फैंस जानना चाहते हैं कि, इतने बड़े बजट से बनी हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेकशन डे 1 कितना हुआ है? उनके मन में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या ये मूवी 2025 की सबसे बड़ी हिट Chhaava का रिकॉर्ड तोड़ पायी या नहीं।

Akshay Kumar की Housefull 5 Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

हाउसफुल 5 को साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। इसके साथ ही इसके डायरेक्टर तरुण मनसुखानी और फरहाद सामजी हैं।

Picture Credit: Sacnilk

इसमें एक अमीर व्यक्ति दिखाया गया है जो कि, अपने 100 वें जन्मदिन पर मर जाता है और अपनी सारी प्रोपर्टी अपने बेटे के नाम कर जाता है। ये सारी कहानी क्राइम के ईर्द-गिर्द घूमती एक कॉमेडी ड्रामा है। हाऊसफुल 5 की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें Akshay Kumar के साथ -साथ Abhishek Bachchan Jackie Shroff, Sanjay Dutt, Nana Patekar और Riteish Deshmukh जैसे बड़े सितारे हैं। मूवी में Jacqueline Fernandez, Nargis Fakhri और Sonam Bajwa जैसी बड़ी एक्ट्रेस हैं। लगभग 225 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने पहले दिन मात्र 23 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। ऑपनिंग डे की कमाई Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की फिल्म Chhaava का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। हालंकि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर खबर थी कि, इसने 3.63 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Housefull 5 फिल्म Vicky Kaushal की Chhaava का नहीं तोड़ सकी रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की ये फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म है। इसे लेकर फैंस में काफी क्रेज है।

Picture Credit: Sacnilk

यही वजह है कि, वीकेंड पर ये मूवी और भी ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। पहले दिन 23 करोड़ कमाने वाली हाउसफुल 5 विक्की कौशल की छावा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। Chhaava Box Office Collection Day 1 लगभग 31 करोड़ रुपए था। इसके साथ ही छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब के आस-पास घूमती इस मूवी का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए था और इसने 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस साल की ये अभी तक की सबसे हिट फिल्म है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Kunal Kamra

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026