---Advertisement---

Housefull 5: चार्टबस्टर वाइब्स! Honey Singh की आवाज पर जैकलिन फर्नांडीस के अलावा इन हसीनाओं ने लगाया फायर, अक्षय कुमार के Laal Pari सॉन्ग को लेकर बढ़ी बेचैनी

Housefull 5: हाउसफुल 5 सॉन्ग लाल परी में हनी सिंह की आवाज के साथ जैकलिन फर्नांडीस ही नहीं इन हसीनाओं का जलवा देखने को मिला है। इसे देखकर यूजर्स इसे चार्टबस्टर वाइब बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 2, 2025 1:40 अपराह्न

Housefull 5
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5: हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट अनाउंसमेंट वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लाल परी गाने की झलक पहले ही दिखा दी थी। अब इसका टीजर जारी करते हुए रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है जो निश्चित तौर पर फैंस के दिलों दिमाग पर छाने के लिए काफी है। लाल परी सॉन्ग में एक बार फिर स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है। हनी सिंह की आवाज पर Jacqueline Fernandez समेत Akshay Kumar और बाकी स्टार कास्ट वाइब मिलाते हुए नजर आए। इसे देखने के बाद यूजर्स इसे चार्टबस्टर कह रहे हैं।

जैकलिन फर्नांडीस सहित इन सितारों ने Housefull 5 लाल परी सॉन्ग को बनाया खास

लाल परी सॉन्ग की झलक दिखाते हुए रिलीज तारीख की पुष्टि की गई। वहीं हाउसफुल 5 गाने में जैकलीन Jacqueline Fernandez हो या चित्रांगदा सिंह के साथ सोनम बाजवा सहित सभी हसीनाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। ये निश्चित तौर पर हनी सिंह की आवाज पर फायर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के कुछ सेकेंड के टीजर ने हलचल मचाने में कोई कमी नहीं रहने दी है।

लाल परी सॉन्ग को लेकर क्या बोल रहे हाउसफुल 5 फैंस

Housefull 5 सॉन्ग लाल परी को लेकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “चार्टबस्टर वाइब्स सिर्फ।” एक ने कहा जैकलिन की बात ही अलग है यह बेस्ट है। एक यूजर ने कहा क्वीन ऑफ़ हार्ट तो एक फैन ने लिखा, “ओजी हीरोइन जैकलिन फर्नांडीस उन्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” बाकी यूजर्स भी Jacqueline Fernandez और हनी सिंह को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे। लाल परी सॉन्ग में हाउसफुल 5 सितारों की झलक दिखाई गई है। ऐसे में 3 मई को लोगों को तोहफा मिल जाएगा क्योंकि गाने को ऑफीशियली रिलीज कर दिया जाएगा।

Akshay Kumar की Housefull 5 में सितारों का दिखेगा मेला

साजिद नाडियादवाला के प्रोडक्शन और तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाउसफुल 5 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें सितारों की जमघट नजर आने वाली है। अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, चंकी पांडे जैकलिन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी जैसे स्टार कास्ट दिखाई देने वाले हैं जो इस फ्रेंचाइजी को स्पेशल बनाने के लिए काफी हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026