---Advertisement---

क्या बन पाएगी Hrithik Roshan की Krrish 4? बजट को लेकर फंसे अड़ंगे के बीच दोस्त ने भी छोड़ा साथ

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की कृष 4 को लेकर इंतजार करें फैंस का दिल टूट सकता है। जानिए राकेश रोशन के बाद सिद्धार्थ आनंद ने भी छोड़ा साथ। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों बजट को लेकर चर्चा में है कृष 4।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2025 5:52 अपराह्न | Updated: मार्च 28, 2025 12:44 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की मशहूर फिल्मों की बात करें तो इसमें कृष को कैसे भूल सकते हैं। इसे लोगों से भर भर कर प्यार मिला यही वजह है कि एक के बाद एक सीक्वल आए और सबने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी। लेकिन इस सबके बीच लोगों की नजर कृष 4 पर बनी हुई है जो पिछले लंबे समय से लगातार बज में है। हालांकि हर दिन कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। 700 करोड़ के बजट के साथ-साथ अब खुद Hrithik Roshan के दोस्त सिद्धार्थ आनंद ने भी साथ छोड़ दिया है और आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या है ऋतिक रोशन की Krrish 4 की देरी की वजह

Hrithik Roshan के पिता राकेश रोशन के कृष 4 से किनारा होने की खबर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। वहीं 700 करोड़ के बजट में तैयार होने वाली Krrish 4 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद भी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में इसके लिए किसी नए प्रोडक्शन हाउस को ढूंढना पड़ेगा जिसकी वजह से फिल्म में देरी की खबर आ रही है। वहीं सबके बीच मनी कंट्रोल के रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है की कृष 4 से सिद्धार्थ आनंद ने भी किनारा कर लिया है।

आखिर किसे मिल सकती है Hrithik Roshan की Krrish 4 की जिम्मेदारी

ऋतिक रोशन की कृष 4 को डायरेक्ट करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को कहा गया लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बजट की वजह से वह इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इंडिया टुडे डिजिटल के एक सोर्स के मुताबिक बजट के बारे में जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह पूरी तरह से सत्य हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी फिल्हाल नहीं दी गई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि निर्माण की जिम्मेदारी अब फिल्म क्राफ्ट के द्वारा एक नए स्टूडियो के साथ किया जा सकता है। हालांकि अब नजर Hrithik Roshan पर बनी रहेगी और लोग इसका इंतजार करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026