---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: महारिकॉर्ड की खुशी पड़ी फीकी! जानें वीकेंड पर मोहन लाल को फैंस ने क्यों दिया धोखा?

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: मोहन लाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2026 12:06 अपराह्न

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: साउथ सुपरस्टार मोहन लाल की फिल्म  ‘दृश्यम 3’ ने 200 करोड़ से ज्यादा कमाई करके साल  2026 में इतिहास रच दिया है। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी से फैंस को काफी सारी उम्मीदे थीं। लेकिन जिस तरह से ऑपनिंड डे के बाद इसकी कमाई गिरी, उसे देख सवाल उठने लगे। पहले हफ्ते में ऊपर-नीचे होते कलेक्शन के बीच इस 100 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने महारिकॉर्ड तो बना लिया है। लेकिन वीकेंड से पहले ही फैंस ने बड़ा झटका दे दिया है। मोहन लाल की फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया है। रिलीज के 9वें दिन फिल्म का ये हाल देख मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9 कितना हुआ?

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 9वें दिन 4.30 करोड़ का कलेक्शन 2524 शोज से किया है। भारत में ये फिल्म 100.08 करोड़ रुपए टोटल कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में 107.75 करोड़ कमाकर विदेशों में इतिहास रच दिया है। मोहन लाल की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने इन नौ दिनों में टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 207.83 करोड़ रुपए कर लिए हैं। हालंकि शुक्रवार को फिल्म की कमाई गिरकर 4.30 करोड़ रह गई। लेकिन  200 करोड़ के क्लब में ये शामिल हो चुकी है। दृश्यम जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की मूवी होने के बाद भी इस मूवी की हालत के कारण कुछ लोग हद से ज्यादा ओवर हाइप और  हल्का क्लाइमैक्स बता रहे हैं।  उनका कहना है कि, ये  ‘दृृश्यम 2’ से बेहद सस्पेंस नहीं दे सकी है।   फिल्म महारिकॉर्ड बना चुकी है। इसका बजट 100 करोड़ के आस-पास था।  मोहन लाल की ये मूवी अपनी लागत निकालकर प्रोॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बनाए महारिकॉर्ड

मोहन लाल की थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ लगभग 7 दिनों के अंदर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली साल 2026 की सबसे बड़ी हिट मलयालम फिल्म बन चुकी है। । जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत से ज्यादा विदेशों में कलेक्शन किया है। मोहन लाल के करियर की ये तीसरी सबसे बड़ी हिट मूवी है। मलयालम सिनेमा की ऑल-टाइम टॉप 10 लिस्ट में ये शामिल हो गई है। दृश्यम 3 ने ऑपनिंड डे पर 48 करोड़ की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। इस मूवी को अभी हिन्दी भाषा में रिलीज नहीं किया गया है। ये सिर्फ मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में आयी है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026