---Advertisement---

Hum Toh Deewane: बर्थडे पर एल्विश यादव ने दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट, उर्वशी रौतेला की दीवानगी और इश्क में खोए यूट्यूबर

Hum Toh Deewane: एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला का गाना 'हम तो दीवाने' जारी कर दिया गया। इस गाने में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री देख आप भी मनमोहित हो जाएंगे और तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। फिलहाल इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह गाना इंटरनेट पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Hum Toh Deewane
Follow Us
---Advertisement---

Hum Toh Deewane: एल्विश यादव के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिल गया है। जी हां जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे आखिरकार वह घड़ी आ गई जब एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला का गाना रिलीज कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि इस वीडियो को देख आप भी प्यार में पड़ जाएंगे। गाना ‘हम तो दीवाने‘ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार अब आप इस गाने को एंजॉय कर सकते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि वीडियो देखकर आप भी रोमांटिक हो जाएंगे और कपल की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे।

वीडियो में उर्वशी और एल्विश ने चलाया जादू

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह काफी रोमांटिक है और इसमें एल्विश यादव उर्वशी रौतेला के प्यार में कायल नजर आ रहे हैं। वीडियो में उर्वशी का दुल्हन वाला अवतार देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और एल्विश जिस तरह उनके प्यार में दीवाने बने फिरते हैं उसे देख किसी का भी दिल धड़काना लाजमी है। उर्वशी के प्यार में होश गंवा बैठे एल्विश को देख आप भी दीवाने हो जाएंगे। उर्वशी की खूबसूरती इस गाने को और भी खास बनाने के लिए काफी है। जिस तरह अपने दोस्तों के साथ कह उनका पीछा करते हैं उसे देख आपको एक आशिक की याद आ जाएगी।

यहां देखें Video:-

हम तो दीवाने को देख मदहोश हो जाएंगे आप

बता दे कि इस रोमांटिक गाने को यासिर देसाई ने अपनी आवाज दी है और रजत नागपाल इसके कंपोजर हैं। वही लिरिक्स राणा टोटल की है तो म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। देसाई के इस गाने को सुनने के बाद आप इसकी धुन में खो जाएंगे। 3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो को प्ले डीएफ यूट्यूब चैनल से जारी किया गया और कुछ ही मिनट में इसे अब तक 2 लाख 11000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना तो साफ जाहिर है कि उर्वशी रौतेला और एल्विश यादव की जोड़ी कमाल की नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026