हिंदू दुल्हन बनेंगी टॉक्सिक एक्ट्रेस Huma Qureshi! रचित सिंह संग सगाई के बाद शादी को लेकर आई खबर

Huma Qureshi: टॉक्सिक एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वह इस साल अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ सात फेरे ले सकती हैं। गुपचुप तरीके से शादी की खबर आने के बाद अब दुल्हन बनने के लिए एक्ट्रेस तैयार है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या हैहै।

Huma Qureshi

Photo Credit- Google Huma Qureshi

Huma Qureshi: यश की टॉक्सिक में नजर आने के लिए तैयार एक्ट्रेस फिल्हाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। वहीं इस सब के बीच हुमा कुरैशी की शादी की खबर वायरल हो रही है। अफवाह है कि वह गुपचुप तरीके से सात फेरे लेने वाली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ हमेशा के लिए एक होने वाली है। इससे पहले हुमा कुरैशी की इंगेजमेंट की खबर काफी चर्चा में रही थी। आइए जानते हैं अंतरधार्मिक विवाह करने को लेकर एक्ट्रेस किस तरह से चर्चा में आ गई है और पूरी डिटेल्स क्या है।

Huma Qureshi की कब हो सकती है रचित सिंह संग शादी

साल 2026 में अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ साथ सात फेरे लेने वाली हैं। यह अंतरधार्मिक विवाह इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि वे एक दूसरे को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि अक्टूबर या नवंबर में टॉक्सिक रिलीज के बाद एक्ट्रेस अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली है। जहां हुमा मुस्लिम तो रचित हिंदू हैं। जहां धर्म की दीवार को तोड़कर उन्होंने एक होने का फैसला लिया है।

आखिर कब हुई थी हुमा कुरैशी की रचित सिंह संग सगाई

बीते कुछ समय पहले यह खबर काफी लाइमलाइट में रही थी कि अमेरिका में हुमा कुरैशी ने अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ सगाई कर ली है। 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद उन्हें साथ में कई दफा पब्लिक में स्पॉट किया गया। हर बार उनके अपीरियंस को लेकर वह सुर्खियों में होती थी।

कौन है हुमा कुरैशी का बॉयफ्रेंड जिससे शादी करेंगी एक्ट्रेस

जहां तक बात करें हुमा कुरैशी के बॉयफ्रेंड रचित सिंह की तो रिपोर्ट की माने तो वह एक्टिंग कोच और अभिनेता हैं। निजी समारोह में शादी करने को लेकर सुर्खियों में रहे कपल को लेकर कहा जा रहा है कि वह इंटिमेट वेडिंग करने वाले हैं। इसमें परिवार और दोस्तों की मौजूदगी होगी। जाहिर तौर पर फिल्म और वेब सीरीज में अपनी धाक जमाने वाली हुमा कुरैशी को 40 की उम्र में दुल्हन बनने के लिए देखने का लोग इंतजार करने वाले हैं।

 

 

Exit mobile version