---Advertisement---

छिपते-छिपाते Palak से मिलने पहुंचे Ibrahim ने कर दी ये गलती, एक्ट्रेस की जैकेट हाथ में लिए आए नजर

Ibrahim Palak: अगर बॉलीवुड की बात करें तो फिलहाल श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान काफी चर्चा में हैं दोनों को लेकर कई बार यह खबर सामने आती है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 3:55 अपराह्न

Palak Ibrahim
Follow Us
---Advertisement---

Ibrahim Palak: अगर बॉलीवुड की बात करें तो फिलहाल श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान काफी चर्चा में हैं दोनों को लेकर कई बार यह खबर सामने आती है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। उन्हें साथ में कई दफा स्पॉट किया गया है वहीं एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक जगह ही नजर आए हैं। इस वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है। एक बार फिर दोनों की रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

अलग-अलग एक ही जगह पर नजर आए इब्राहिम और पलक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले इब्राहिम अली खान पीवीआर में बार्बी फिल्म को देखने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वह व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक जींस और मैचिंग जैकेट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। कैमरे की निगाहें उस समय अटक जाती है जब कुछ ही देर में पलक तिवारी भी उसी पीवीआर में पहुंचती है। इस दौरान वह क्रॉप टॉप, ट्राउजर और ब्लैक जैकेट में अपने लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन एक और वीडियो ने तो मानो हंगामा ही मचा दिया है।

क्या इब्राहिम के हाथ में है पलक की जैकेट

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इब्राहिम अली खान जाते तो खाली हाथ है लेकिन लौटते समय उनके हाथ में वही सेम जैकेट होता है जो पलक ने कैरी किया था। ऐसे में खलबली मचनी तो लाजमी है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर दोनों को साथ में फिल्म देखने के लिए जाना ही था तो अलग-अलग आए ही क्यों। वहीं दोनों को गुपचुप मिलने की वजह से भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कई दफा साथ में स्पॉट हो चुके हैं इब्राहिम और पलक

गौरतलब है कि हाल ही में पलक तिवारी सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थी। वहीं इब्राहिम अली खान भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है और उनके रिलेशनशिप की खबरें भी लाइमलाइट में आई थी। इस बारे में अब तक दोनों तरफ से चुप्पी बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026