---Advertisement---

IC-814 The Kandahar Hijack: विवादों के बीच नेटफ्लिक्स ने किया डिस्क्लेमर में ये खास बदलाव, क्या थम जाएंगी मुश्किलें?

IC-814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज IC 814: 'द कंधार हाईजैक' की बात करें तो यह काफी विवादों में है। इस सब के बीच वेब सीरीज मे नेटफ्लिक्स बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2024 5:33 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2024 12:42 अपराह्न

IC-814 The Kandahar Hijack
Follow Us
---Advertisement---

IC-814 The Kandahar Hijack: ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली अनुभव सिन्हा निर्देशित ‘IC 814: द कंधार हाईजैक‘ (IC-814 The Kandahar Hijack) को लेकर लगातार विवाद जारी है। लेकिन इस सबके बीच नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर इसमें होने वाले बदलाव को लेकर लोगों को जानकारी दी है। इसके मुताबिक वेब सीरीज की शुरुआत में डिस्क्लेमर अपडेट किया गया है ताकि किसी भी तरह की उलझन दर्शकों को ना हो। आइए जानते हैं क्या है ये माजरा।

Netflix की तरफ से IC-814 The Kandahar Hijack को लेकर बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से समन भेजने के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट चीफ मोनिका शेरगिल वहां पहुंची। 40 मिनट तक मीटिंग के बाद मोनिका ने इस बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक शो के डिस्क्लेमर में ‘IC 814’ के असली हाईजैकर्स के नाम दिखाए जाएंगे कोड नाम के साथ। इसे अपडेट कर दिया गया है जो उन्होंने घटना के दौरान इस्तेमाल किया था। इसके अलावा यह अभी कहा गया है कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के हाईजैक के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए भी डिस्क्लेमर को अपडेट किया गया है। अब इसमें हाईजैकर्स के असली नाम के साथ-साथ कोड नाम भी रहेगा।

IC-814 The Kandahar Hijack को लेकर नेटफ्लिक्स विवादों में

नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया कि भारत में कहानी सुनने की संस्कृति हमेशा से रही है और हम इन कहानियों को कभी भी बिना प्रमाण के प्रदर्शित नहीं करेंगे। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में नेटफ्लिक्स की तरफ से यह कहा गया है कि अब बिना जांच पड़ताल के वे किसी भी कंटेंट को जारी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि इस मामले में नेटफ्लिक्स काफी विवादों में आ गया है और उस पर आरोप लगाया गया कि हाईजेकर्स की असली पहचान को छुपाने के साथ-साथ हिंदू नाम का इस्तेमाल किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026

Dia Mirza

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026