---Advertisement---

Ikkis Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर’ की सुनामी में याद बनकर क्यों गुम हुए दिवंगत धमेंद्र? कमाई देख होगा अफसोस

Ikkis Box Office Collection Day 2: Ikkis Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर' ने धमेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को बहुत ही बुरी तरह से झटका दिया है। मूवी का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 3, 2026 11:39 पूर्वाह्न

Ikkis Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Ikkis Box Office Collection Day 2: नए साल पर दिवंगत एक्टर धमेंद्र की जिंदगी की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को रिलीज किया गया था। इसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगतस्य नंदा भी हैं। उनके जिंदगी ये पहली थिएटर में रिलीज हुई मूवी है। भारत और पाकिस्तीन के बीच 1971 में रिलीज हुई ‘इक्कीस’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सुपर स्टार धमेंद्र के गुजरने के बाद उनके फैंस भी उन्हें आखिरी बार देखने के लिए पूरी तरह से बेताब थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले ही तहलका मचा रही धुरंधर’ की आंधी ने ‘इक्कीस’ को तबाह कर दिया।

Ikkis Box Office Collection Day 2 में भारी गिरावट

‘इक्कीस’ बॉलीवुड फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ चुका है। जिसे देख मेकर्स और धमेंद्र के फैंस को अफसोस हो रहा है। इस मूवी का बजट 200 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अभी तक इस फिल्म ने टोटल कमाई 10.50 करोड़ रुपए की है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

देश भक्ति के जज्बे से भरी ‘इक्कीस’ फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 7 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 3.50 करोड़ रुपए रह गई। मूवी में आयी इस गिरवाट ने मेकर्स को टेंशन दे दी है। सुपर स्टार धमेंद्र के करियर की ये आखिरी फिल्म है। उनके जाने के बाद फैंस उन्हें आखिरी बार एक्टिंग करता हुआ देखना चाहते थे। लोगों को लग रहा था कि, श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अच्छी ऑपनिंग मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, इस वीकेंड पर मूवी कुछ कमाल कर सकती है। कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धमेंद्र की आखिरी फिल्म पर भारी पड़ी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर

‘इक्कीस’ फिल्म में धर्मेंद्र,अगस्त्य नंदा के साथ-साथ जयदीप अहलावत,राहुल देव जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म में 21 साल के एक जांबाज भारतीय सैनिक की कहानी को दिखाया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध की इसमें स्टोरी देखने को मिलेगी। इसके साथ शहीद हुए उस ‘इक्कीस’ साल के सैनिक की दिल छूने वाली कहानी भी देखने को मिलेगी, जो काफी प्रभावित करती है। इक्कीस को 1 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया था। लेकिन लगभग 1200 करोड़ कमाने वाली धुरंधर के आगे ये फिल्म टिकते हुए नहीं दिख रही है। मूवी के कलेक्शन के गिरने का कहीं ना कहीं जिम्मेदार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026