---Advertisement---

Imtiaz Ali: ‘सिनेमा बंद हो जाएगा’ कहने वालों को डायरेक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कह दी ये बड़ी बात

Imtiaz Ali: बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन फिल्म देने वाले इम्तियाज अली ने हाल ही में सिनेमा को लेकर टिप्पणी करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल पिछले कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड नहीं चलेगा। अब ऐसे में इम्तियाज अली ने कुछ ऐसा कहा जो अब सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2024 2:00 अपराह्न

Imtiaz Ali
Follow Us
---Advertisement---

Imtiaz Ali: बॉलीवुड को अपनी बेहतरीन फिल्म देने वाले इम्तियाज अली ने हाल ही में सिनेमा को लेकर टिप्पणी करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल पिछले कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड नहीं चलेगा। अब ऐसे में इम्तियाज अली ने कुछ ऐसा कहा जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कोरोना काल के बाद जहां पिछले कुछ समय तक बॉलीवुड फिल्मों को लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया। तब बात होने लगी कि बॉलीवुड सिनेमा अब बंद हो जाएगा। ऐसे में इम्तियाज अली ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है।

Imtiaz Ali ने थिएटर को लेकर कहीं ये बात

पॉपुलर डायरेक्टर एक इंटरव्यू में इस बारे में बातचीत करते हुए नजर आए और उन्होंने सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल इम्तियाज से जब यह पूछा गया कि 2022 में कोविड के बाद जिस तरह से फिल्में फ्लॉप हो रही थी। इस पर कहा जा रहा था कि सिनेमा बंद हो जाएगा। ऐसे में डायरेक्टर ने कहा, “मैं 10 बार इस बात को सुन चुका हूं कि अब बॉलीवुड नहीं चलेगा। जब मैं इंडस्ट्री में नया-नया आया था तब भी लोगों ने कहा था कि थिएटर खत्म होने वाला है अब नहीं चलेगा।”

Imtiaz Ali ने कहा बॉलीवुड हमेशा रहेगा

इस बारे में इम्तियाज अली ने आगे कहा कि “जब वीसीआर आया था तब लोगों ने यही कहा था उसके बाद रंगीन टेलीविजन आया तब भी इस बारे में यही कहा गया। अब लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि सिनेमा बंद हो जाएगा लेकिन सच्चाई यह है कि सिनेमा कभी बंद नहीं होने वाला है और बॉलीवुड हमेशा रहेगा।

Imtiaz Ali की फिल्म

अगर वर्कफ्रंट की बात कर तो इम्तियाज अली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। वह बहुत जल्द ‘अमर सिंह चमकीला’ के साथ फैंस को इंप्रेस करने के लिए आ रहे हैं जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026