---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: एक्टिंग ही नहीं क्रिकेट के लिए भी है इन स्टार्स की दीवानगी, कार्तिक-SRK भी लिस्ट में

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: क्रिकेट के लिए इन स्टार्स की है दीवानगी, अक्सर मैच को एंजॉय करते आते नजर, सोशल मीडिया पर झलकियां होती है वायरल, आईए देखते हैं लिस्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2024 2:38 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जो न सिर्फ एक्टिंग बल्कि क्रिकेट के लिए भी काफी क्रेजी हैं और इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शुमार है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाले ये स्टार्स क्रिकेट को लेकर कुछ इस कदर क्रेजी हैं कि वह एक मैच को मिस करना नहीं चाहते हैं। जब भी मैच होता है तो वे चिपक कर इसे एंजॉय करते हैं। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा तो इस मौके पर आइए जानते हैं वो टॉप 5 सितारे जो है क्रिकेट प्रेमी।

शाहरुख खान

इस लिस्ट में टॉप पर शुमार है किंग खान यानी शाहरुख खान जो क्रिकेट के लिए दीवाने हैं। यही वजह है कि आईपीएल में वह अपनी एक टीम भी बना चुके हैं कोलकाता नाइट राइडर्स। वह किसी भी मैच को बड़ी नजदीक से फॉलो करते हैं।

कार्तिक आर्यन

लिस्ट में चंदू चैंपियन स्टार कार्तिक आर्यन का नाम भी शुमार है जो क्रिकेट के लिए अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया और कहा कि क्रिकेट तो सभी का फेवरेट है। मैं एक जगह बस बैठ के मैच देखता हूं मैं अपने दोस्तों और फैमिली के साथ क्रिकेट देखना पसंद करता हूं और इस दौरान मैं बिल्कुल भी नहीं हिलता। यहां तक कि मैं अपनी कटोरी को भी हिलने नहीं देता और यह सबसे बड़ा टास्क है । क्रिकेट एक धर्म है और फीलिंग अलग ही आती है जब सब साथ बैठकर देख रहे हो। अगर मैं कहीं व्यस्त होता हूं तो मैं रास्ते में एंजॉय करता हूं।

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शुमार है और वह क्रिकेट के लिए दीवानी है। कई दफा उन्हें स्टेडियम में मैच को एंजॉय करते हुए देखा गया और इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी क्रिकेट लवर हैं। जी हां, वह फुटबॉल के बहुत जबरदस्त प्लेयर है लेकिन इसके साथ-साथ ही क्रिकेट के लिए भी उनकी दीवानगी जगजाहिर है और उन्हें कई दफा मैच खेलते हुए भी स्पॉट किया गया।

आमिर खान

आमिर खान और क्रिकेट का प्यार छिपा नहीं है और एक्टर मैच को देखना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि क्रिकेट प्रेमियों की लिस्ट में इनका नाम शुमार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026