---Advertisement---

Indian Idol 15: Salman Khan के ‘दगाबाज रे’ को ट्विस्ट देने वाले इस कंटेस्टेंट ने मचाई हलचल, आवाज से बांधा समा

Indian Idol 15: इंडियन आईडल 15 में पहुंचने वाले सुभाजित ने अपनी आवाज से हर किसी को कर दिया शॉक्ड, आइए देखते हैं आखिर लेटेस्ट प्रोमो में क्या है खास जिसकी वजह से चर्चा में है यह कंटेस्टेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2024 6:50 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: कौन होगा नेक्स्ट सिंगिंग सेंसेशन। एक के बाद एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहे हैं जो इंडियन आइडल 15 (Indian Idol 15) में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। इस सिंगिंग रियलिटी शो में बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं लेकिन इस सब के बीच कौन है कंटेस्टेंट सुबाजीत (Subahjit) जिन्होंने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आए हैं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस आवाज के फैन हो गए हैं और अगर आपने इस वीडियो को नहीं देखा है तो इसे आप कर सकते हैं एंजॉय। इसमें सुबाजीतने सलमान खान के गाने को गुनगुना कर लोगों का दिल जीत लिया।

Indian Idol 15 के Subahjit की तारीफ

इस प्रोमो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “सुबाजीत के गाने ने सबको पिघलाया उफ्फ दगाबाज रे। देखिए इंडियन आइडल रात 9:00 बजे।” इस वीडियो में सुबाजीत के लिए एक रिक्वेस्ट आता है और इसके बाद फॉक और मॉडर्न का परफेक्ट कोंबो बनकर सुबाजीत जिस तरह से दगाबाज रे गाने को गुनगुनाते हैं वह निश्चित तौर पर सलमान खान के फिल्म दबंग की याद दिलाने के लिए काफी है। ‘दगाबाज रे तोरे नैना बड़े दगाबाज रे कल मिले’ आवाज के साथ-साथ लिरिक्स को सुबाजीत ने जिस तरह से अलग टच और तड़का लगाया वह देखने के बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट और अभिजीत सावंत वाह वाह करने लगते हैं।

Indian Idol 15 में Subahjit ने जज को किया ऑडिशन में इंप्रेस

बता दे कि इंडियन आईडल 15 के ऑडिशन के दौरान उन्होंने इसी गाने को गाकर वहां मौजूद जज को इंप्रेस करने में कामयाब हुए थे। उन्होंने जिस तरह से दगाबाज रे पर अपनी आवाज दी और इसके साथ इस दौरान वह खुद से ढोलक भी बजाते नजर आए। विशाल ददलानी से लेकर बादशाह और श्रेया घोषाल शॉक्ड रह गई।विशाल ददलानी भी ढोलक बजाते हुए नजर आए थे। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि रियलिटी शो में उनका सफर कहां तक होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026