---Advertisement---

Indian Idol 15: ये नया इंडियन आइडल है! Mayuri की आवाज और Divyansh की जुगलबंदी सुन ऑडियंस के खड़े हुए रोंगटे, खुद को रोक नहीं सके जज

Indian Idol 15: मयूरी और दिव्यांश को साथ गाते हुए देख नहीं रोक सकी खुद को श्रेया घोषाल, कर गई यह काम, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल जो है वाकई काफी मजेदार। आइए देखते हैं इस वीडियो को।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 5:05 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: देश भर के चुनिंदा सिंगर से एक बार फिर इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) का मंच सजा है। ऐसे में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट की आवाज सुनाई दे रही है। निश्चित तौर पर इसमें क्लासिकल क्वीन मयूरी का नाम शामिल है जो अपनी आवाज से न सिर्फ जनता बल्कि शो के होस्ट का भी दिल जीत रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक प्रोमो वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि मयूरी की गायिकी को सुनने के बाद बादशाह (Badshah) क्या कह रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस प्रोमो वीडियो मे जिसने जादू चलाया है।

Indian Idol 15 Promo में Badshah ने तारीफ में कहीं ये बात

https://youtu.be/RCd6iBh-La0
Credit- Sony

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें मयूरी की क्लासिकल सिंगिंग के साथ दिव्यांश के बीटबॉक्सिंग का तड़का देखने को मिल रहा है। दोनों की आवाज और उनकी जुगलबंदी निश्चित तौर पर सुनने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं जब वे अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तब बादशाह ने कहा, “यह नया इंडियन आइडल है।” ऑडियंस और कंटेस्टेंट चौंक गए और इस दौरान विशाल ददलानी वॉव करते हुए दिखाई देते हैं।

Indian Idol 15 में स्टेज पर गूंज उठी Shreya Ghoshal की आवाज

प्रोमो में दिखाया जाता है कि मयूरी की आवाज सुनने के बाद श्रेया घोषाल कुछ इस कदर बेकाबू हो जाती है कि वह खुद स्टेज पर पहुंच जाती हैं और मयूरी के साथ गाना गाने लगती ह। ‘आमी जे तोमार’ पर उनकी आवाज एक बार फिर इंडियन आइडल के मंच पर गूंजती है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद इतना हो तय है कि एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

Indian Idol 15 के जज के शॉकिंग रिएक्शन

वहीं बाद में विशाल यह कहते हैं कि “आज तक देखे हुए सबसे बेहतरीन एक्ट में से यह है। इस दौरान जहां बादशाह इस तस्वीर को अपने कमरे में कैद करते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ विशाल ददलानी भी शॉक्ड नजर आए। बता दे कि फिलहाल इंडियन आइडल में टॉप 15 को लेकर तकरार जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026