---Advertisement---

Indian Oscar 2025 Entry: किरण राव की फूल कुमारी का चला जादू! इस कैटेगरी में मिली एंट्री, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की तारीफ

Indian Oscar 2025 Entry: ऑस्कर 2025 में 'लापता लेडीज' की एंट्री निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है लेकिन रणबीर कपूर के फैंस का दिल टूट जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 23, 2024 2:05 अपराह्न

Indian Oscar 2025 Entry
Follow Us
---Advertisement---

Indian Oscar 2025 Entry: किरण राव और आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) थिएटर्स में रिलीज होने के बाद लोगों को खूब पसंद आई थी। इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी जारी किया गया। निश्चित तौर पर इस फिल्म में महिलाओं को एक अलग नजरिये से दिखाया गया है और यही वजह है कि ऑस्कर (Oscar) की रेस में ‘लापता लेडीज’ शामिल हो गई है।ऑस्कर की ऑफिशल एंट्री की जानकारी देते हुए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस फिल्म की तारीफ की है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Indian Oscar 2025 Entry में Laapataa Ladies की तारीफ

फिल्म फेडरेशन के मुताबिक लापता लेडीज 2025 की ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फॉरेन फिल्म कैटेगरी में ऑफिशल एंट्री हो चुकी है। विज्ञप्ति में कहा गया भारतीय महिलाएं समर्पण और प्रभुत्व का एक विचित्र मिश्रण हैं। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे महिलाएं होम मेकर्स भी बन सकती है और दुश्मन के साथ-साथ बिजनेस में भी अपना नाम कमा सकती है। यह कहानी बदलाव की जरूरत है और यह कहानी है जो बदलाव ला सकती है। लापता लेडीज भारत की महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए है।

Indian Oscar 2025 Entry करने वाली Laapataa Ladies की कमाई

इस फिल्म की कमाई देख लोग हैरान रह गए थे। 4-5 करोड़ की बजट में बनी गई फिल्म 25 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही और निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं फिल्म की कहानी काफी अलग है जिसने लोगों को काफी इंप्रेस किया।

Indian Oscar 2025 Entry करने वाली Laapataa Ladies से इन फिल्मों को मिली मात

फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की कमेटी ने 29 फिल्मों की एक लिस्ट में से ‘लापता लेडीज’ को चुना है। ऐसे में एनिमल और आट्टम जैसी फिल्में मात खा गई। ‘लापता लेडीज’ की फुल कुमारी का जादू चल गया अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि ऑस्कर में इस फिल्म का जादू किस कदर चल पाता है। इस फिल्म में स्टार कास्ट के तौर पर नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन छाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026