India’s Got Latent 2: ‘प्रणित मोरे कुछ सीखो…’ लड़की को लेकर विवादित टिप्पणी कर दर्शक ने फैलाया रायता तो समय रैना ने इस तरह समेटा, आलिया भट्ट भी हुई शॉक्ड

India's Got Latent 2: समय रैना अपने शो को लेकर को लेकर वापस आ चुके हैं। इस सबके बीच आलिया भट्ट की मौजूदगी में लड़की को लेकर दर्शक द्वारा विवादित टिप्पणी की गई जिसके बाद देखें किस तरह से माहौल बदल गया और लोग प्रणित को ट्रोल कर रहे हैं।

India's Got Latent 2

Photo Credit- Google India's Got Latent 2

India’s Got Latent 2: रणवीर अलाहाबादिया विवाद की वजह से समय रैना के शो को बंद कर दिया गया था लेकिन इस सबके बीच अब दूसरे सीज़न की वापसी हो चुकी है और पहला एपिसोड ही काफी धमाकेदार रहा जहां शरवरी वाघ और आलिया भट्ट को देखा गया। सोशल मीडिया पर इंडियाज गोट लेटेंट सीजन 2 के एपिसोड को खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसे ताबड़तोड़ देख रहे हैं। इस सब के बीच प्रणीत मोरे से तुलना करते हुए आखिर समय रैना की क्यों तारीफ की जा रही है जहां दर्शक बनकर आए एक शख्स ने लड़की की बेइज्जती करने की कोशिश की।

समय रैना की हाजिरजवाबी ने जीता लोगों का दिल

दरअसल इंडियाज गोट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड में समय रैना यह पूछते हुए नजर आते हैं कि आखिर लड़कियों को लड़कों में सबसे अच्छा क्या लगता है। ऐसे में दर्शक में बैठे एक युवक ने जवाब दिया पैसा। जिसे सुनने के बाद समय रैना ही नहीं आलिया भट्ट भी शॉक्ड रह जाती है और ऐसे में अल्फा एक्ट्रेस कहती है कि किसने बोला यह तब समय कहते हैं “किसी गरीब आदमी ने।”

India’s Got Latent 2 से प्रणित मोरे को सीख लेने के लिए कह रहे यूजर्स

लड़की को लेकर विवादित टिप्पणी पर समय रैना ने जिस तरह से रोक लगाया और इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया यह देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भरकर टिप्पणी कर रहे हैं। प्रणित मोरे को कॉमेडी सीखने की सलाह दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रणित मोरे कुछ सीखो।

देखें कैसे खास रहा समय रैना का पहला एपिसोड खास

बता दे कि यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर समय रैना का इंडियाज गोट लेटेंट 2 के पहले एपिसोड को जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही इसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। जहां पहले ही दिन पर अल्फा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को देखा गया जहां समय रैना एक बार फिर से मस्ती का माहौल सेट करते हुए दिखे।

गौरतलब है कि इंडियाज गोट लेटेंट का पहला सीजन रणवीर अलाहाबादिया द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद बंद कर दिया गया था। वहीं लंबे समय के बाद सीजन 2 की वापसी हुई है।

Exit mobile version